मुख पृष्ठराष्ट्रीय

72 घंटे में नीलाम हुआ Deepika Padukone का मैटरनिटी येलो गाउन, कीमत जान हो जाएंगे हैरान

Advertisement

एंटरटेनमेंट न्यूज़। बॉलीवुड की मस्ती यानी एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) इन दिनों अपनी प्रेग्नेंसी को खूब एन्जॉय कर रही हैं। इस वक्त अभिनेत्री 5 मंथ प्रेग्नेंट हैं। हाल ही में वह एक्ट्रेस मुंबई में एक इवेंट का हिस्सा बनी थी।

उन्होंने येलो colour का खूबसूरत गाउन पहना था, जिसमें उनका बेबी बंप भी साफ-साफ नजर आया। अब एक्ट्रेस के इस गाउन को लेकर एक खबर सामने आ रही है। कहा जा रहा है कि उन्होंने अपना ये खूबसूरत गाउन बेच दिया है।

दीपिका ने नीलाम किया गाउन
मॉम टू बी दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) बीते शुक्रवार को अपने 82°E नाम के ब्यूटी ब्रांड द्वारा आयोजित एक इवेंट में शामिल हुई थी। इस दौरान वह अपने इंस्टाग्राम पर लाइफ भी आई थी। इस खास मौके पर दीपिका ने येलो कलर का गाउन पहना था, जिसमें उनके चेहरे का प्रेग्नेंसी ग्लो और भी निखर कर बाहर आ रहा था। अभिनेत्री के इस लुक पर कई लड़कियों में अपना दिल हारा। हर कोई उनके इस गाउन की दीवानी होती नजर आई।

अब खबर है कि उन्होंने इसे नीलाम कर दिया, जिसकी जानकारी उन्होंने खुद इंस्टाग्राम पर साझा कर लिखा, “फ्रेश ऑफ द रैक! इस पर किसका हाथ है!? हमेशा की तरह, आय @tlllfoundation पहल को सपोर्ट करती है। बता दें, चैरिटी के लिए ‘फ्रेश ऑफ द रैक’ पहल के हिस्से के रूप में गाउन को नीलामी के लिए रखा गया था।

जानें कितने में नीलाम हुआ गाउन
एक्ट्रेस ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर लिंक देते हुए इस गाउन की कीमत के बारे में बताया और उसमें अपनी फोटो पोस्ट की। दीपिका पादुकोण का ये गाउन 34 हजार में बिका है। बता दें, एक्ट्रेस इस गाउन के पैसों को डोनेट करने वाली है।

सितंबर में मां बनने वाली हैं अभिनेत्री
दीपिका पादुकोण इसी साल सितंबर में बच्चे को जन्म देने वाली हैं। हालांकि, अभी तक डेट का खुलासा नहीं हुआ है। पादुकोण और भवनानी परिवार बेहद खुश है। हर कोई बच्चे का इंतजार कर रहा है। हाल ही में एक्ट्रेस को पति रणवीर सिंह के साथ मुंबई के बांद्रा स्थित भाभा हॉस्पिटल में वोट डालते देखा गया था।

Related Articles

Back to top button