मुख पृष्ठराजनीतिराष्ट्रीय

एक सीट भी नहीं जीत पाई कांग्रेस…मध्य प्रदेश में BJP ने किया क्लीन स्वीप

Advertisement

भोपाल / लोकसभा चुनाव  के अंतर्गत मतगणना  के बाद देर रात मध्य प्रदेश की सभी 29 सीटों  के नतीजे घोषित कर दिए गए हैं। भारतीय जनता पार्टी  (भाजपा) ने मध्यप्रदेश में क्लीन स्वीप  किया है। कांग्रेस को यहां एक भी सीट भी नहीं मिल पाई है। भाजपा ने प्रदेश की सभी 29 सीटों पर जीत दर्ज की है।

प्रदेश सहित देश भर में मिली जीत पर भोपाल स्थित प्रदेश भाजपा कार्यालय में मंगलवार शाम को विजय उत्सव मनाया गया। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा, पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान एवं प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद सहित वरिष्ठ नेतृत्व ने पार्टी कार्यकर्ताओं को बधाई दी और जनता का आभार जताया।

नतीजों की बात करें तो इंदौर में भाजपा को लोकसभा इतिहास में अब तक की सबसे बड़ी जीत मिली है। यहां से शंकर लालवानी रिकॉर्ड 11 लाख 75 हजार 92 वोट से जीते हैं। इंदौर सीट पर दूसरे नंबर पर नोटा रहा। यहां नोटा को दो लाख 18 हजार 674 वोट मिले हैं। यह भी एक रिकॉर्ड है। इससे पहले इतिहास में एक सीट पर नोटा को इतने वोट नहीं मिले हैं। इंदौर में तीसरे नंबर पर रहे बसपा प्रत्याशी को 51659 वोट मिले हैं।

वहीं, विदिशा से भाजपा प्रत्याशी एवं पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की 8 लाख 21 हजार 408 वोटों से जीत हुई है। गुना सीट से सिंधिया की पांच लाख से ज्यादा वोटों से जीत हुई है। वहीं भोपाल से भाजपा प्रत्याशी आलोक शर्मा और खजुराहो से पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा भी पांच लाख से ज्यादा वोटों से जीते हैं।

राजगढ़ सीट से कांग्रेस प्रत्याशी दिग्विजय सिंह एक लाख 40 हजार से ज्यादा वोटों से हार गए। छिंदवाड़ा से कांग्रेस प्रत्याशी नकुलनाथ भी हारे हैं। यहां से भाजपा के विवेक बंटी साहू ने एक लाख 13 हजार 618 वोटों से जीत हासिल की। रतलाम सीट से पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस प्रत्याशी कांतिलाल भूरिया भी हार गए हैं।

तीनों केंद्रीय मंत्री जीते
गुना से ज्योतिरादित्य सिंधिया ने पांच लाख 40 हजार 929 वोट से जीते हैं। टीकमगढ़ में वीरेंद्र कुमार खटीक को 4 लाख 3 हजार 312 और मंडला सीट से केंद्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते एक लाख 3 हजार 846 वोटों से जीत मिली है।

लोकसभा चुनाव में मिली विजय पर मंगलवार देर शाम भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी, पं. दीनदयाल उपाध्याय और भारत माता के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव एवं प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने प्रदेश के सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं का अभिनंदन करते हुए उनके अथक परिश्रम की सराहना करते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा एवं केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह को बधाई दी। साथ ही देश और प्रदेश के लाखों लाख कार्यकर्ताओं को बधाई देते हुए जनता का आभार व्यक्त किया। कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी कर ढोल-ढमाकों के साथ अपनी खुशियां जाहिर की। कार्यकर्ताओं ने मोदी है तो मुमकिन है और भाजपा जिंदाबाद के नारे बुलंद करते हुए एक दूसरे का मुंह मीठा कराते हुए प्रचंड जीत की बधाई दी।

– इस तरह रहे नतीजे

लोकसभा सीट – भाजपा प्रत्याशी – कितने वोट मिले – प्रतिद्वंद्वी (पार्टी) – कितने वोट मिले – जीत का अंतर
1. भोपाल – आलोक शर्मा – 981109, अरुण श्रीवास्तव (कांग्रेस) – 479610, जीत का अंतर – 501499

2. इंदौर – शंकर लालवानी- 1226751, संजय सोनी (बसपा) – 51659, जीत का अंतर – 1175092
3. ग्वालियर – भारत सिंह कुशवाह – 671535, प्रवीण पाठक (कांग्रेस)- 601325, जीत का अंतर – 70210

4. जबलपुर – आशीष दुबे – 790133, दिनेश यादव – 303459, जीत का अंतर – 486674
5. छिंदवाड़ा – बंटी साहू – 644738, नकुलनाथ (कांग्रेस)- 531120, जीत का अंतर – 113618

6. राजगढ़ – रोड़मल नागर – 758743, दिग्विजय सिंह (कांग्रेस)-612654, जीत का अंतर – 146089
7. गुना – ज्योतिरादित्य सिंधिया – 451021, राव यादवेन्द्र सिंह यादव (कांग्रेस)- 382373, जीत का अंतर – 5,40,929

8. विदिशा – शिवराज सिंह चौहान – 1116460, प्रताप भानु शर्मा (कांग्रेस)- 295052, जीत का अंतर – 821408
9. खजुराहो – विष्णुदत्त शर्मा – 772774, कमलेश कुमार (बसपा) 231545, – जीत का अंतर – 541229

10. उज्जैन – अनिल फिरोजिया – 836104, महेश परमार (कांग्रेस)- 460244, जीत का अंतर – 375860
11. मंडला – फग्गन सिंह कुलस्ते – 751375, ओमकार सिंह मरकाम (कांग्रेस)- 647529, जीत का अंतर – 103846

12. टीकमगढ़ – डॉ. वीरेन्द्र कुमार – 715050, पंकज अहिरवार (कांग्रेस)- 311738, जीत का अंतर – 403312
13. होशंगाबाद – चौधरी दर्शन सिंह – 812147, संजय शर्मा – 380451, जीत का अंतर – 431696

14. मंदसौर – सुधीर गुप्ता – 945761, दिलीप सिंह गुर्जर (कांग्रेस)- 445106, जीत का अंतर – 500655
15. रतलाम – अनिता नागर सिंह चौहान – 795863, कांतिलाल भूरिया (कांग्रेस)- 588631, जीत का अंतर – 207232

16. सीधी – डॉ. राजेश मिश्रा – 583559, कमलेश्वर पटेल (कांग्रेस)- 377143, जीत का अंतर – 206416
17. शहडोल – हिमाद्री सिंह – 711143, -फुन्देलाल सिंह मार्को (कांग्रेस)- 313803, जीत का अंतर – 397340

18. खंडवा – ज्ञानेश्वर पाटिल – 862679, नरेन्द्र पटेल (कांग्रेस)- 592708, जीत का अंतर – 269971
19. बालाघाट – डॉ. भारती पारधी – 712660, सम्राट अशोक सिंह सरस्वार (कांग्रेस)-538148, जीत का अंतर – 174512

20. दमोह – राहुल लोधी – 709768, तरवर सिंह लोधी (कांग्रेस)- 303342, जीत का अंतर – 406426
21. सतना – गणेश सिंह – 459728, सिद्धार्थ कुशवाहा (कांग्रेस)- 374779, जीत का अंतर – 84949

22. बैतूल – दुर्गादास उईके – 848236, रामू टेकाम (कांग्रेस)- 468475, जीत का अंतर – 379761
23. मुरैना – शिवमंगल सिंह तोमर – 515477, सत्यपाल सिंह सिकरवार (कांग्रेस)- 462947, जीत का अंतर – 52530

24. भिंड – संध्या राय – 537065, फूल सिंह बरैया (कांग्रेस)- 472225, जीत का अंतर – 64840
25. सागर – लता वानखेडे़ – 787979, गुड्डू राजा बुंदेला (कांग्रेस)- 316757, जीत का अंतर – 471222

26. रीवा – जर्नादन मिश्रा – 477459, नीलम अभय मिश्रा (कांग्रेस)-283187, जीत का अंतर – 193374
27. धार – सावित्री ठाकुर – 794449, राधेश्याम मुवेल (कांग्रेस) -575784, जीत का अंतर – 218665

28. खरगोन – गजेन्द्र सिंह – 819863, पोरलाल खरते (कांग्रेस)- 684845, जीत का अंतर – 135018
29. देवास – महेन्द्र सिंह सोलंकी – 928941, राजेन्द्र मालवीय (कांग्रेस)- 503716, जीत का अंतर – 425225

Related Articles

Back to top button