बिलासपुरमुख पृष्ठराजनीति

CM विष्णु देव साय ने कहा कांग्रेसी नेताओं के परिजनों को ही नहीं है कांग्रेसियों पर विश्वास..!

Advertisement

CM विष्णु देव साय ने कहा कांग्रेसी नेताओं के परिजनों को ही नहीं है कांग्रेसियों पर विश्वास..!
देश में लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण का मतदान आज जारी है वहीं तीसरे चरण के लिए अब भाजपा और कांग्रेस के नेता अपनी पूरी ताकत के साथ मैदान पर उतर चुके हैं, वही बिलासपुर लोकसभा में भी तीसरे चरण के लिए 7 मई को मतदान किया जाना है इससे पहले मोदी के 400 पार के नारे को पूरा करने के लिए भाजपा लगातार लगी हुई है, इसी तारतम्य में आज प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने लोकसभा प्रत्याशी तोखन साहू के पक्ष में जनसभा को संबोधित करने मस्तूरी के चिल्हाटी पहुंचे जहां उन्होंने मोदी की गारंटी को लेकर जनता को संबोधित किया जनसभा के बाद मीडिया से बात करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि,

प्रधानमंत्री मोदी की गारंटी को लेकर जनता में विश्वास नजर आ रहा है वहीं कांग्रेस और अपनी विश्वसनीयता खो चुकी है कांग्रेस नेताओं के घर के लोग ही कांग्रेस का साथ छोड़कर भाजपा में शामिल हो रहे हैं कांग्रेस के पास न तो नियत है और न ही नीति और न ही नेतृत्व, ऐसे में जनता का पूरा भरोसा भारतीय जनता पार्टी के साथ है।

Related Articles

Back to top button