छत्तीसगढ़राजनीति

CG Congress Candidate 2nd List 2023: कांग्रेस उम्मीदवारों की दूसरी सूची को लेकर आई बड़ी जानकारी, इन नामों पर मुहर

Advertisement

CG के कांग्रेस की दूसरी सूची के बारे में आई बड़ी खबर..!
रायपुर: चुनावी आगाज होने के बाद सभी राजनीतिक दल सक्रिय हो गए है और तैयारियों में जुट गई है। चुनावी तैयारियों के बीच कल कांग्रेस ने छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश और तेलंगाना के कांग्रेस उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर दिया है। कांग्रेस ने मध्यप्रदेश के 140 तो छत्तीसगढ़ के 30 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया है। वहीं अब खबर आ रही है कि कांग्रेस की दूसरी सूची 18 अक्टूबर को आएगी।

कांग्रेस उम्मीदवारों की दूसरी सूची के लिए कल दिल्ली में चुनाव समिति की बैठक बुलाई गई है। बैठक में बचे हुए सीटों के उम्मीदवारों के नाम पर मुहर लगाई जाएगी। बातया जा रहा है कि बैठक में शामिल होने के लिए सीएम भूपेश बघेल आज शाम दिल्ली रवाना होंगे। बताया जा रहा है कांग्रेस की दूसरी सूची 18 अक्टूबर को जारी होगी।

छत्तीसगढ़ सहित पांच राज्यों के लिए निर्वाचन आयोग ने चुनावी तारीखों का ऐलान कर दिया है। निर्वाचन आयोग के निर्देश के अनुसार छत्तीसगढ़ में चुनाव दो चरणों में संपन्न कराया जाएगा। पहले चरण के लिए 7 नवंबर को सीटों पर मतदान किया जाएगा और दूसरे चरण में बचे हुए 70 सीटों पर वोटिंग होगी। वहीं, तीन दिसंबर को चुनाव के परिणाम सामने आएंगे।

पत्थलगांव कांग्रेस – नंदकुमार साय,कुनकुरी कांग्रेस – यूडी मिंज,जशपुर कांग्रेस – हीरू राम निकुंज,सीतापुर कांग्रेस – अमरजीत भगत,अंबिकापुर कांग्रेस – टीएस सिंहदेव,भरतपुर कांग्रेस – गुलाब कमरोमनेंद्रगढ़ कांग्रेस – विनय उपाध्यायबैकुंठपुर कांग्रेस – अंबिका सिंहदेवप्रेमनगर कांग्रेस – भानुप्रताप सिंहरामानुजगंज कांग्रेस – बृहस्पति सिंहप्रतापपुर कांग्रेस – प्रेमसाय सिंह टेकाम,भटगांव कांग्रेस – पारसनाथ राजवाड़ेसामरी कांग्रेस – चिंतामणि महाराज,लुंड्रा कांग्रेस – डॉ प्रीतम राम,

पामगढ़ कांग्रेस गोरेलाम बर्मन,जैजैपुर कांग्रेस टेकचंद्र चंद्रा,चंद्रपुर कांग्रेस रामकुमार यादव,सक्ती कांग्रेस चरणदास महंत,जांजगीर कांग्रेस महंत रामसुंदर दास,अकलतरा कांग्रेस राघवेंद्र सिंह,मस्तूरी कांग्रेस प्रेमचंद जायसी,बेलतरा कांग्रेस रामशरण यादव,बिलासपुर कांग्रेस शैलेष पांडेय,बिल्हा कांग्रेस प्रमोद नायक,तखतपुर कांग्रेस संतोष कौशिक,मुंगेली कांग्रेस रूपलाल कोसरे,लोरमी कांग्रेस पवन अग्रवाल,कोटा कांग्रेस अटल श्रीवास्तव,मरवाही कांग्रेस डॉ. केके ध्रुव,पाली-तानाखार कांग्रेस मोहित केरकेट्टा,कटघोरा कांग्रेस पुरुषोत्तम कंवर,कोरबा कांग्रेस जय सिंह अग्रवाल,रामपुर कांग्रेस श्यामलाल कंवर,धरमजयगढ़ कांग्रेस लालजीत राठिया,खरसिया कांग्रेस उमेश पटेल,लैलूंगा कांग्रेस- चक्रधर सिदार,रायगढ़ कांग्रेस प्रकाश नायक,सारंगढ़ कांग्रेस उत्तरी जांगड़े,

Related Articles

Back to top button