अपराधछत्तीसगढ़

CG-आप नेता ने बीजेपी नेता को गोली मारी, घटना के बाद से आरोपी फरार, पुलिस तलाश में जुटी

Advertisement

CG-AAP leader shot BJP leader: लोगों ने खून से लथपथ गोपाल को अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां पर उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। आरोपी को पुलिस तलाश कर रही है।

रायगढ़। खरसिया में आप नेता ने बीजेपी नेता को गोली मार दी। घटना में घायल नेता को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बीजेपी नेता का नाम गोपाल गिरी है। बताया जा रहा है आपसी विवाद के चलते ये घटना हुई है। गोलीकांड के बाद से आरोपी फरार है, जिसकी तलाश की जा रही है।जानकारी के मुताबिक, आप नेता अमर अग्रवाल का किसी बात को लेकर बीजेपी नेता गोपाल गिरी से

विवाद हुआ था। देखते ही देखते दोनों के बीच में विवाद

इतना बढ़ा कि अमर अग्रवाल ने गोपाल पर गोली चला

दी। गोली की आवाज जैसे ही आसपास के लोगों को

सुनाई दी तो मौके पर भीड़ इकट्ठा हो गई। आरोपी भीड़

को देखकर फरार हो गया। वहीं, लोगों ने खून से

लथपथ गोपाल को अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां

पर उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। आरोपी को

पुलिस तलाश कर रही है। पकड़े जाने के बाद घटना की

वजह क्या थी, इसका पता नहीं चल पाया है। आरोपी

के मोबाइल नंबर के आधार पर उसकी तलाश जारी है।

मालूम हो कि आप ने आरोपी अमर अग्रवाल को 2019 में अपना प्रत्याशी घोषित किया था। अमर ने खरसिया सीट से चुनाव लड़ा था। हालांकि इस चुनाव में अमर को हार का सामना करना पड़ा था।

Related Articles

Back to top button