Uncategorizedछत्तीसगढ़बस्तर

Big News :बस्तर के कार्यकर्ताओं को सैल्यूट,मोदी की हर गारंटी पूरी करेंगे,कार्यकर्ता सम्मान समारोह में बोले सीएम विष्णुदेव साय “जल्द शुरू होगी महतारी वंदन योजना..!

Advertisement

Big News :बस्तर के कार्यकर्ताओं को सैल्यूट,मोदी की हर गारंटी पूरी करेंगे,कार्यकर्ता सम्मान समारोह में बोले सीएम विष्णुदेव साय “जल्द शुरू होगी महतारी वंदन योजना..! 

मुख्यमंत्री बनने के बाद पहली बार बस्तर पहुंचे विष्णुदेव साय पर भाजपा के प्रदेश प्रभारी ओम माथुर का भव्य स्वागत किया गया। इनके साथ उप मुख्यमंत्री अरुण साव, विजय शर्मा व मंत्री केदार कश्यप के अलावा पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव भी थे। इस मौके पर मुख्यमंत्री साय ने बस्तर संभाग में ऐतिहासिक जीत के लिए बस्तर के भाजपा कार्यकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए उन्हें सैल्यूट किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि मैं बस्तर के विश्वास दिलाना चाहता हूं कि प्रदेश की भाजपा सरकार मोदी की हर गारंटी को पूरा करेगी।  पीजी कॉलेज मैदान जगदलपुर में आयोजित कार्यकर्ता सम्मान समारोह को सम्बोधित करते हुए मुख्यमंत्री साय ने कहा कि बस्तर का भाजपा कार्यकर्ता सिर पर कफन बांधकर काम करता है। चुनाव से पहले और चुनाव के दौरान भाजपा के कई कार्यकर्ता नक्सल हिंसा के शिकार हुए। उन सभी के प्रति मुख्यमंत्री ने संवेदना व्यक्त की। उन्होंने कहा कि इन सबका बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा।  

मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा ने पहली बार छत्तीसगढ़ में आदिवासी मुख्यमंत्री बनाया है, जिसने सरकार बनने के 24 दिनों के अंदर 18 लाख परिवारों को प्रधानमंत्री आवास देने का फैसला किया गया। किसानों को दो साल का बकाया बोनस दिया गया। इतना ही नहीं मोदी की गारंटी के तहत पीएससी घोटाले की जांच सीबीआई को सौंप दी गई है। किसी भी प्रकार की गड़बड़ी-घोटाले करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।  

मुख्यमंत्री ने कहा कि बहुत जल्द महतारी वंदन योजना शुरू की जाएगी जिसके तहत सभी विवाहित महिलाओं को 12 हजार रुपए सालाना दिया जाएगा। इसके अलावा तेंदूपत्ता बोनस के साढ़े चार हजार, भूमिहीन किसान-मजदूरों को 10 हजार रुपए सालाना दिया जाएगा। इतना ही नहीं प्रदेश में रिक्त शासकीय पदों को पारदर्शिता के साथ भरा जाएगा।

कांग्रेसियों में दम हो तो रामलला के  दर्शन करने आएं : ओम माथुर

सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए भाजपा के प्रदेश प्रभारी ओम माथुर ने कहा कि एक वक्त कांग्रेसी कहते थे कि मंदिर की बात करते हो तो तारीख तो बताओ, अब हमने तारीख बता दी है। 22 जनवरी को रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की जाने वाली है। अब कांग्रेस नेताओं में दम हो तो वे रामलला के दर्शन करने अयोध्या जाएं। उन्होंने कहा कि देश में विष्णुदेव साय की एकमात्र ऐसी सरकार है, जिसने मात्र 24 दिनों में मोदी की गारंटी को पूरा किया है। उन्होंने कहा कि हमने एक ईमानदार, शांत व आदिवासी नेता को छत्तीसगढ़ की कमान सौंपी है। ओम माथुर ने कहा कि सामने लोकसभा का चुनाव है इसलिए कहना चाहूंगा कि न शांत बैठूंगा, न बैठने दूंगा। न सोऊंगा, न सोने दूंगा क्योंकि हमें प्रदेश की सभी 11 सीटों पर जीत हासिल करना है।

लोक नृत्यों और पुष्प वर्षा  सहित शंखनाद से स्वागत मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के प्रथम बस्तर आगमन पर बस्तरवासियों ने जगदलपुर शहर के विभिन्न चौक-चौराहों में पारम्परिक लोक नृत्यों और पुष्प वर्षा सहित शंखनाद से जोशीला स्वागत किया। इस दौरान जगदलपुर शहर के माडिय़ा चौक, शहीद पार्क तिराहा, चांदनी चौक, हनुमान मंदिर चौक तथा अनुपमा चौक में बस्तरवासियों के अपार जनसमूह द्वारा मुख्यमंत्री साय को परम्परागत गौर मुकुट पहनाकर लोक नृत्यों और पुष्प वर्षा सहित शंखनाद कर स्वागत किया। इस दौरान उप मुख्यमंत्री अरुण साव एवं विजय शर्मा, वन मंत्री केदार कश्यप तथा अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद थे।

Related Articles

Back to top button