प्रदेश में 31 दिसम्बर तक 49.97 लाख मीट्रिक टन धान की खरीद

राजेन्द्र देवांगन
3 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

रायपुर। खरीफ विपणन वर्ष 2020-21 में 31 दिसम्बर 2020 तक 49 लाख 97 हजार मीट्रिक धान की खरीदी की गई है। अब तक छत्तीसगढ़ के 12 लाख 88 हजार किसानों ने समर्थन मूल्य पर धान बेचा। राज्य के मिलरों को 15 लाख 32 हजार मीट्रिक टन धान का डी.ओ. जारी किया गया है। जिसके विरूद्ध मिलरों द्वारा अब तक 11 लाख 75 हजार मीट्रिक टन धान का उठाव कर लिया गया है।
खरीफ वर्ष 2020-21 में 31 दिसम्बर 2020 तक राज्य के बस्तर जिले में 64 हजार 170 मीट्रिक टन धान की खरीद की गई है। इसी प्रकार बीजापुर जिले में 28 हजार 291 मीट्रिक टन, दंतेवाड़ा जिले में 6 हजार मीट्रिक टन, कांकेर जिले में एक लाख 57 हजार 571 मीट्रिक टन, कोण्डागांव जिले में 73 हजार 844 मीट्रिक टन, नारायणपुर जिले में 9 हजार 576 मीट्रिक टन, सुकमा जिले में 17 हजार 511 मीट्रिक टन, बिलासपुर जिले में 2 लाख 68 हजार 273 मीट्रिक टन, गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही 38 हजार 221 मीट्रिक टन, जांजगीर-चांपा जिले में 4 लाख 90 हजार 425 मीट्रिक टन, कोरबा जिले में 58 हजार 623 मीट्रिक टन, मुंगेली जिले में एक लाख 90 हजार 722 मीट्रिक टन खरीद की गई है।
इसी तरह रायगढ़ जिले में 3 लाख 16 हजार 19 मीट्रिक टन, बालोद जिले में 3 लाख 7 हजार 462 मीट्रिक टन, बेमेतरा जिले में 3 लाख 35 हजार 781 मीट्रिक टन, दुर्ग जिले में 2 लाख 39 हजार 385 मीट्रिक टन, कवर्धा जिले में 2 लाख 44 हजार 988 मीट्रिक टन, राजनांदगांव जिले में 4 लाख 18 हजार 207 मीट्रिक टन, बलौदाबाजार जिले में 3 लाख 24 हजार 256 मीट्रिक टन, धमतरी जिले में 2 लाख 43 हजार मीट्रिक टन, गरियाबंद जिले में एक लाख 78 हजार 38 मीट्रिक टन, महासमुंद जिले में 3 लाख 26 हजार 336 मीट्रिक टन, रायपुर जिले में 2 लाख 97 हजार मीट्रिक टन, बलरामपुर जिले में 73 हजार 729 मीट्रिक टन, जशपुर जिले में 54 हजार 291 मीट्रिक टन, कोरिया जिले में 53 हजार 876 मीट्रिक टन, सरगुजा जिले में 80 हजार 947 मीट्रिक टन और सूरजपुर जिले में एक लाख 431 मीट्रिक टन धान की खरीद की गई है।

Share This Article