रामानुजगंज में स्कॉर्पियो ने सड़क किनारे बैठे युवक को कुचला

राजेन्द्र देवांगन
1 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

वाहन छोड़कर फरार हुआ ड्राइवर, पुलिस कर रही तलाश

बलरामपुर जिले के रामानुजगंज में रविवार शाम तेज रफ्तार स्कॉर्पियो वाहन की टक्कर से सड़क किनारे बैठे युवक की मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद रामानुजगंज पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में भेजा गया है।

पुलिस इस मामल.जानकारी के मुताबिक रविवार शाम करीब 06 बजे मृतक बिहारी लाल अहिरवार (38 वर्ष) वार्ड क्रमांक तीन रिंग रोड में सड़क किनारे बैठा हुआ था। उसी दौरान तेज रफ्तार स्कॉर्पियो JH 01 FQ 6238 के ड्राइवर ने युवक को टक्कर मार दी। फिर वाहन छोड़कर फरार हो गया।

पुलिस ने वाहन को जब्त किया है।मृतक बिहारी लाल अहिरवार अपने रिश्तेदार के घर पर ही रहता था और मजदूरी कर अपने परिवार का गुजारा करता था। मामले में रामानुजगंज थाना के सब इंस्पेक्टर निर्मल राजवाड़े ने जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी ड्राइवर की तलाश की जा रही है।

Share This Article