बांध में डूबी मां-बेटी, दोनों की मौत: नहाने के दौरान डूब रही बेटी को बचाने उतरी मां भी डूबी, रेस्क्यू टीम ने बरामद किया शव

राजेन्द्र देवांगन
2 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

बांध में डूबी मां-बेटी, दोनों के शव बरामद

बलरामपुर जिले में बांध में डूबने से मां-बेटी की मौत हो गई। बेटी को बांध में डूबते देख उसे बचाने के लिए मां बांध में कूद गई। वह भी बाहर निकल नहीं सकी और दोनों डूब गए।

दोनों के शवों को शुक्रवार सुबह रेस्क्यू टीम ने बांध से निकाल लिया है। घटना पस्ता थान का

जानकारी के मुताबिक, पस्ता थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत पुटसु निवासी सरिता यादव (18) अपनी मां उर्मिला यादव (40) के साथ बांध में नहाने एवं कपड़ा धोने के लिए गई थी। सरिता यादव नहाने के दौरान गहरे पानी में चली गई एवं डूबने लगी। उसे डूबता देखते हुए उर्मिला यादव भी बांध में उतर गई एवं बेटी को बचाने की कोशिश की, लेकिन वह भी बाहर नहीं निकल सकी और डूब गई।रेस्क्यू टीम ने बरामद किया दोनों का शव गोता खोरों ने निकाला शव देर तक दोनों नहीं लौटे तो परिजन उन्हें खोजते हुए बांध तक पहुंचे, जहां उनके कपड़े बाहर पड़े थे।

दोनों के डूब जाने की आशंका पर सूचना पस्ता पुलिस को दी गई।घटना की सूचना पर पस्ता थाना प्रभारी विमलेश सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। सूचना पर रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची एवं दोनों के शवों को निकाल लिया। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

हादसे में एक ही परिवार के मां-बेटी की मौत से गांव में शोक है। ग्रामीणों ने बताया कि बांध कुछ स्थानों पर गहरा है। सरिता नहाते हुए गहरे पानी में चली गई और डूब गई।

Share This Article