युवक को दौड़ा-दौड़ाकर लाठी-डंडे से पीटने का VIDEO सोशल मीडिया पर वायरल, जानिए क्या है पूरा मामला

राजेन्द्र देवांगन
3 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

रायपुर के राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र में आरोपियों ने युवक को लाठी डंडे से पीटा।रायपुर में चार-पांच लड़कों के गुट ने एक युवक को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा है। युवक पर ईंट फेंककर भी हमला किए हैं। इस दौरान जब युवक जान बचाने नेशनल हाइवे किनारे नरेश इलेक्ट्रॉनिक शोरूम में घुसा तो आरोपी वहां भी घुस गए।

युवक से बांस के डंडे से जमकर मारपीट की। मिली जानकारी के मुताबिक वारदात रविवार रात पौने 9 बजे की है। इस दौरान वहां पर हंगामा की स्थिति बनी रही। बदमाशों की गुंडागर्दी और मारपीट का वीडियो भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।घटना रविवार रात करीब पौने 9 बजे की है।आरोपियों ने युवक का पीछा कर उसे घेर लिया वीडियो में दिख रहा है कि चार-पांच लड़कों ने एक युवक का पीछा कर उसे घेर लिया। सभी के हाथ में बांस के डंडे और ईंट थे। वे लगातार युवक पर वार करने की कोशिश कर रहे थे।

इस दौरान उनके बीच गाली-गलौज होने पर शोरूम के अंदर मौजूद स्टाफ भी बाहर आ गया।युवक को डंडे से पीटना शुरू कर दियाइसी बीच आरोपियों ने युवक के सिर पर ईंट फेंककर हमला कर दिया। इसके बाद उन्होंने युवक को डंडे से पीटना शुरू कर दिया। युवक ने खुद को बचाने के लिए डंडों को अपने हाथ में पकड़ रहा था, लेकिन वह वार करते रहे।

इस दौरान शोरूम के अंदर महिलाएं और बुजुर्ग भी मौजूद थेशोरूम के अंदर भी लाठी-डंडे से पीटाइस दौरान कुछ देर तक मारपीट करने के बाद युवक जान बचाने के लिए शोरूम में घुस गया। आरोपी भी शोरूम में घुस गए। उन्होंने शोरूम के अंदर भी युवक की लाठी-डंडों से पिटाई की। शोरूम के अंदर महिलाएं और बुजुर्ग भी मौजूद थे, जो इलेक्ट्रॉनिक सामान खरीदने आए थे।जब उन्होंने यह नजारा देखा तो वे डर गए और अंदर की ओर भागे।

कुछ देर बाद स्टाफ ने बीच-बचाव कर मारपीट को शांत कराया। घटना के बाद आरोपी लड़के मौके से फरार हो गए।रायपुर में बदमाशों ने एक युवक को शोरूम के अंदर पीटा।मारपीट करने वाले और घायल युवक की पहचान नहीं हालांकि कि इस मामले में राजेन्द्र नगर पुलिस की कार्रवाई की सूचना नहीं है। आरोपी लड़के और घायल युवक कौन था, ये जानकारी जांच के बाद साफ हो पाएगी। वायरल वीडियो को लेकर लोगों में दहशत का माहौल है ।

Share This Article