मंदिर गई युवती पर चाकू से हमला: चीख-पुकार मचाने पर भागे नकाबपोश युवक; जान से मारने की दी धमकी, पढ़िए पूरी खबर

राजेन्द्र देवांगन
1 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

कोरबा में मंदिर गई युवती पर नकाबपोश 2 युवकों ने चाकू से हमला कर दिया। चीख पुकार मचाने पर आरोपी फरार हो गए। आरोपियों ने युवती को जान से मारने की धमकी दी है। घायल युवती को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

दीपका थाना क्षेत्र के बड़े शिव मंदिर गेवरा ऊर्जानगर में चाकूबाजी की घटना हुई है। बताया जा रहा है कि दो युवती एक्टिवा में सवार होकर पूजा करने शिव मंदिर आई थी। पूजा करने के बाद दोनों घर लौटने के लिए निकली।युवती के हाथ में लगी चोट।जब युवती और उसकी सहेली स्कूटी स्टार्ट करने का प्रयास कर रही थीं।

इसी दौरान दो युवक, जिनके मुंह पर स्कार्फ बंधे हुए थे, अचानक वहां पहुंचे और चाकू से हमला कर फरार हो गए।चाकू लगने से युवती के हाथ में चोट आई, और वह बेहोश हो गई। मंदिर परिसर में मौजूद लोगों ने युवती को नेहरू शताब्दी अस्पताल पहुंचाया। सूचना मिलने पर पुलिस की 112 टीम भी मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। दीपका थाना प्रभारी प्रेमचंद साहू ने बताया कि पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।

Share This Article