CG Naxal News: सुकमा में नक्सलियों ने किया IED ब्लास्ट, DRG का जवान घायल

राजेन्द्र देवांगन
2 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

सुकमा -छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले के चिंतलनार क्षेत्र में स्थित नए कैंप रायगुड़ा के पास आज सुबह लगभग 11 बजे एक आईईडी ब्लास्ट हुआ। इस धमाके में जिला रिजर्व गार्ड (डीआरजी) के जवान पोडियम विनोद गंभीर रूप से घायल हो गए।धमाके की आवाज़ सुनते ही पूरे क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। घायल जवान को तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।

चिकित्सा अधिकारियों ने बताया कि जवान की स्थिति स्थिर है और वह अब खतरे से बाहर हैं। जानकारी के अनुसार रविवार सुबह जिला सुकमा के थाना चिंतलनार क्षेत्र में स्थित नवीन स्थापित कैंप रायगुड़ा से जिला रिजर्व गार्ड (डीआरजी) का बल एरिया डॉमिनेशन के लिए रवाना हुआ था।

इस अभियान के दौरान लगभग 11 बजे रायगुड़ा के जंगल में नक्‍सलियों द्वारा लगाए गए प्रेशर आईईडी की चपेट में आने से डीआरजी के जवान आरक्षक पोड़ियाम विनोद गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद, जवानों ने तुरंत घायल जवान को नजदीकी अस्पताल में इलाज के लिए भेजा।

फिलहाल जवान की स्थिति स्थिर बताई जा रही है और वह खतरे से बाहर हैं। सुरक्षा बलों ने इस हमले के बाद पूरे क्षेत्र में सघन तलाशी अभियान शुरू कर दिया है और नक्‍सलियों के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है।

Share This Article