दांतों में चाकू दबाकर इंस्टाग्राम में अपलोड की फोटो: रायपुर में रौब झाड़कर होना चाहते थे फेमस, थानेदार की पड़ी नजर, आरोपी भेजे गए जेल

राजेन्द्र देवांगन
2 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट में एक्शन लिया गया है।रायपुर के 2 युवकों ने फेमस होने के लिए इंस्टाग्राम पर चाकू के साथ फोटो अपलोड कर खुद को गुंडा बताया। एक युवक ने चाकू को दांतों के बीच दबाया। दूसरे ने भी रौब दिखाते हुए फोटो खिंचवाई। फोटो मंदिर हसौद थाना प्रभारी सचिन सिंह के पास पहुंची।

पुलिस हरकत में

मिली जानकारी के मुताबिक, मंदिर हसौद थाना क्षेत्र के सिवनी और टेकरी गांव के दो युवक लगातार इंस्टाग्राम पर खतरनाक चाकू के साथ अपनी फोटो अपलोड कर रहे थे। अपना वर्चस्व बढ़ाने के लिए राहुल गौनधरे ने लिखा कि अपनी मस्ती टाइम…राहुल गुंडा बोलते।

आरोपी लगातार ऐसी फोटो अपलोड कर रहे थे।आरोपियों के कब्जे से 4 चाकू बरामदपुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक दुर्गेश विश्वास पिता अशोक विश्वास और योगेश साहू पिता टीकाराम साहू लगातार सोशल मीडिया पर चाकू के साथ फोटो अपलोड कर रहे थे। पुलिस ने उनकी आईडी को भी फॉलो किया। युवकों की पहचान के बाद दोनों को पकड़ा गया।

आरोपियों के कब्जे से 4 चाकू बरामद किए गए हैं।दोनों आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने 4 नग चाकू बरामद किए हैं।फेमस होने के लिए अपलोड करते थे फोटोआरोपियों ने पूछताछ में पुलिस को बताया कि वह फेमस होने के लिए इस तरह की फोटो अपलोड करते थे।

हालांकि पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी चाकू को लेकर घूमते थे। किसी वारदात को अंजाम देने की संभावना भी थी। आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट में एक्शन लिया गया है।तेलीबांधा काशीराम नगर का रहने वाला राहुल गौनधरे ने भी चाकू के साथ फोटो वीडियो अपलोड किया।

एक अन्य आरोपी भी गिरफ्तारइसी तरह तेलीबांधा काशीराम नगर निवासी राहुल गौनधरे ने भी चाकू के साथ फोटो वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड किया था। पुलिस आरोपी पर नजर रख रही थी। पिछले दिनों सूचना मिली कि आरोपी राहुल अपने ही मोहल्ले में चाकू लहराकर लोगों को धमका रहा है, जिसके बाद आरोपी को भी गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

Share This Article