छत्तीसगढ़ में कॉन्स्टेबल के 124 पदों पर निकली भर्ती: 70 हजार अभ्यर्थियों ने किया आवेदन, 16 नवबंर से 24 दिसबंर तक चलेगी परीक्षा

राजेन्द्र देवांगन
3 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

रायगढ़ में 124 पद के लिए 70 हजार अभ्यार्थी पहुंचेंगे

छत्तीसगढ़ में कॉन्स्टेबल के 124 पदों के लिए भर्ती निकली है। भर्ती प्रक्रिया के लिए बिलासपुर और रायगढ़ को केंद्र बनाया गया है। 16 नवंबर से 24 दिसंबर तक चलेगी।

यहां करीब 70 हजार अभ्यर्थी अपनी किस्मत आजमाएंगे। 2013 के बाद यह भर्ती परीक्षा हो रही है।

ASP आकाश मरकाम ने बताया कि रायगढ़ के उर्दना पुलिस ग्राउंड में तैयारियां की जा रही हैं। यहां रायगढ़, सक्ती, जांजगीर चांपा और सारंगढ़ के अभ्यर्थी हिस्सा लेंगे। इस दौरान लंबी कूद, ऊंची कूद, गोला फेंक, 100 मीटर और 800 मीटर दौड़ का आयोजन होगा।उर्दना पुलिस ग्राउंड में होगी आरक्षक पद के लिए भर्ती सारंगढ़ जिला से ज्यादा आवेदन आए बताया जा रहा है कि सबसे ज्यादा आवेदन सारंगढ़ से हैं।

रायगढ़ से 15 हजार, सारंगढ़ से 34 हजार, जांजगीर चांपा से 5500, सक्ती से 15300 आवेदन आए हैं। शारीरिक दक्षता की परीक्षा सुबह 6 बजे से शुरू हो जाएगी।

भर्ती प्रक्रिया में पूरी तरह पारदर्शिता के लिए CCTV कैमरे भी लगाए जाएंगे।वहीं बिलासपुर केंद्र में बिलासपुर, मुंगेली, कोरबा, गौरेला पेंड्रा मरवाही के अभ्यर्थी शामिल होंगे।

भर्ती प्रक्रिया 16 नवंबर से 10 जनवरी 2025 तक चलेगी।परीक्षा के 5 इवेंट के 100 अंक के होंगेबताया जा रहा है कि शारीरिक दक्षता की परीक्षा के 5 इवेंट के 100 अंक के होंगे। इसमें पुरुष वर्ग में लंबी कूद के लिए 5 मीटर 50 सेमी. या उससे अधिक के लिए 20 अंक दिया जाएगा। वहीं महिला वर्ग में लंबी कूद के लिए 4 मीटर 25 सेमी. या उससे अधिक के लिए 20 अंक दिया जाएंगे।

इसी तरह ऊंची कूद पुरुष वर्ग में 1 मीटर 50 सेमी. तक या उससे अधिक और महिला वर्ग में 1 मीटर 20 सेमी. या अधिक में 20 अंक है।छत्तीसगढ़ में कॉन्स्टेबल के 124 पदों के लिए भर्ती निकली है। रायगढ़ में भर्ती प्रक्रिया के लिए तैयारियां तेज कर दी गई है।

2 मिनट में 800 मीटर की दौड़गोला फेंक में पुरुष वर्ग 9 मीटर या अधिक, महिला वर्ग 8 मीटर और अधिक में 20 अंक मिलेंगे। 100 मीटर दौड़ पुरुष वर्ग में 12 सेकेंड या कम, महिला वर्ग में 14 सेकेंड या कम में 20 अंक मिलेंगे। 800 मीटर की दौड़ पुरुष वर्ग में 2 मिनट तक, महिला वर्ग में 2 मिनट 30 सेकेंड तक 20 अंक दिए जाएंगे ।

Share This Article