वेतन विसंगति दूर करने के साथ लिपिक संघ कर रहा संगठन विस्तार

राजेन्द्र देवांगन
2 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

बिलासपुर। लिपिकों की वेतन विसंगति दूर करने के लिए संघर्षरत छत्तीसगढ़ प्रदेश लिपिक वर्गीय शासकीय कर्मचारी संघ द्वारा संगठन विस्तार का काम भी तेजी से किया जा रहा है।सभी विभागों के लिपिकों को संगठन से जोड़ने अभियान चलाया जा रहा है। ब्लॉक स्तर पर लिपिकों की मांगों,समस्याओं के निराकरण के लिए पहल हो रही है।छत्तीसगढ़ प्रदेश लिपिक वर्गीय शासकीय कर्मचारी संघ जिला इकाई सरगुजा द्वारा तहसील मैनपाट ,सीतापुर तथा बतौली में संघ गतिविधियों में सक्रियता लाने तथा सदस्यता अभियान पूर्ण करने के उद्देश्य से बैठक आयोजित की गई। सबसे पहले विकासखंड मैनपाट में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नर्मदापुर के सभा कक्ष में बैठक आयोजित की गई जिसमें विकासखंड मैनपाट के लिपिक उपस्थित हुए।

लिपिकों को संघ के कार्यों में सहयोग देने एकजुट रहने तथा बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने के लिए प्रोत्साहित किया गया साथ ही तीन दिवस के भीतर सदस्यता अभियान पूर्ण कर रसीद तथा लिपिकों की सूची देने के लिए निर्देशित किया गया जिन लिपिको ने आजीवन सदस्यता लेने की इच्छा प्रकट की उन्हें संघ के द्वारा प्रमाण पत्र प्रदान किया गया।

विकासखंड सीतापुर में बैठक आयोजित की गई जिसमें सीतापुर विकासखंड के लिपिक उपस्थित रहे। वे भी संघ गतिविधियों में सक्रियता लाने तथा संस्था अभियान पूर्ण करने के लिए सभी लिपिक साथियों को एकजुट रहकर आगे बढ़ने हेतु प्रोत्साहित किया गया।विकासखंड बतौली में बैठक का आयोजन किया गया जिसमें विकासखंड के लिपिक साथी उपस्थित रहे वहां भी संघ गतिविधियों में सक्रियता लाने तथा सदस्य अभियान पूर्ण करने हेतु आह्वान किया गया।

बैठक में संघ के जिलाध्यक्ष अखिलेश सोनी, जिला सचिव आलोक कुशवाहा, सचिव मनोज कुमार तथा कार्यालय सचिव शशिकांत सिंह उपस्थित रहे। जिला इकाई द्वारा विकासखंड मैनपाट के ब्लॉक अध्यक्ष सचिन निवेश हरिवंश तथा तहसील अध्यक्ष रावटे , सीतापुर विकासखंड के ब्लॉक अध्यक्ष प्रसाद राम पैकरा, तहसील अध्यक्ष महेश भगत तथा बतौली विकासखंड के ब्लॉक अध्यक्ष प्रमोद गुप्ता व तहसील अध्यक्ष राजेश केसरी की सक्रियता के लिए आभार जताया गया।

Share This Article