नशे में पति ने पत्नी पर टांगी से हमला किया, गिरफ्तार

राजेन्द्र देवांगन
1 Min Read
Advertisement

अंबिकापुर | पत्नी पर किसी दूसरे युवक से अवैध संबंध के शक पर टांगी से हमला करने वाले पति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही पुलिस ने घटना में प्रयुक्त टांगी भी बरामद कर लिया है। फिलहाल आगे की कार्रवाई की जा रही है।

बताया गया कि कोसगा घुटरापारा की.इसी बात से नाराज हो गया और किसी दूसरे व्यक्ति के साथ संबंध की बात कह कर विवाद करने लगा, तभी वह अचानक से गुस्सा हो गया और किसी तरह से दरवाजा खोलकर भीतर आया और वहीं रखी हुई टांगी से पत्नी के सिर पर हमला कर दिया, जिससे उसके सिर पर गंभीर चोट आई। चिल्लाने के बाद आसपास के लोगों ने महिला को बचाया और अस्पताल भीजवाया।

घटना के बाद महिला की शिकायत के आधार पर लखनपुर पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की विवेचना शुरू की। तभी गांव का घेराबंदी कर महिला के पति अनिल टोप्पो को पकड़ा और उससे पूछताछ की गई तो उसने घटना कारित करना स्वीकार किया।

Share This Article