छत्तीसगढ़: CM भूपेश बघेल के विधानसभा क्षेत्र में एक ही परिवार के 4 सदस्यों की हत्या, जिंदा बचे लड़के ने बताया- रात में साथ सो रहे थे आरोपी

राजेन्द्र देवांगन
3 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

रायपुर।लड़के के बयान के आधार पर पुलिस ने इस मामले में 4 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।इस हत्याकांड के बाद सनसनी फैल गई है।
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के विधानसभा क्षेत्र में एक ही परिवार के 4 लोगों की सनसनीखेज हत्या से हड़कंप मच गया है। रायपुर से लगे गांव खुड़मुड़ा में एक ही परिवार के 4 लोगों की हत्या कर दी गई है। गांव के एक मकान में रहने वाले 65 साल के बालाराम सोनकर, 63 साल की उनकी पत्नी दुलारी बाई, 38 साल के उनके बेटे रोहित सोनकर और रोहित की पत्नी कीर्तिन बाई की लाश पानी की टंकी से मिली है। इसके अलावा 11 साल का इनका बेटा भी जख्मी हालात में गांव वालों को मिला है जिसका इलाज स्थानीय अस्पताल में किया जा रहा है।
जिंदा मिले लड़के का नाम दुर्गेश बताया जा रहा है। आंबेडकर अस्पताल, रायपुर में भर्ती दुर्गेश ने पुलिस को बताया है कि रविवार की शाम करीब 5 बजे 4 लोग उसके घर आए थे। इन लोगों को सिर्फ उसकी दादी दुलारी बाई ही पहचानती थी। रात को खाना खाने के बाद सभी सोने चले गए। बाहर से आए चारों लोग भी इस दिन परिवार के साथ ही रूके थे। दुर्गेश के मुताबिक सोमवार की सुबह जगने के बाद उसकी नजर दादा-दादी की लाश पर पड़ी। इस दौरान बाहर से आए चारों मेहमानों की नजर दुर्गेश पर पड़ गई और इन लोगों ने दुर्गेश को पकड़ कर उसका सिर दीवार से लड़ा दिया। बच्चे को मरा समझ सभी वहां से फरार हो गए।
लड़के के बयान के आधार पर पुलिस ने इस मामले में 4 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। यह चारों लोग बैजनाथ पारा के रहने वाले बताए जा रहे हैं। गांव वालों का कहना है कि उन्होंने पानी की टंकी में 2 लाशें देखी थी जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई थी। हत्याकांड के बाद कहा जा रहा है कि घर से गहनों और पैसों की पोटली गायब है। पुलिस को आशंका है कि लूटपाट के मकसद से इस वारदात को अंजाम दिया गया है। हालांकि कुछ लोग इसे कॉन्ट्रैक्ट किलिंग भी मान रहे हैं।साभार जनसत्ता

Share This Article