फेसबुक पर युवक को गोरी मेम से दोस्ती पड़ी भारी ढाई लाख से अधिक का लगा फ़टका!

राजेन्द्र देवांगन
3 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

पुलिस की दस दिन की मशक्कत के बाद दोनो आरोपी गिरफ्तार!

21-दिसम्बर,2020

बिलासपुर-[सवितर्क न्यूज़] प्रार्थी पुसउराम निवासी चिंगराजपारा थाना आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि उसका फेस बुक के माध्यम से एक विदेशी महिला से दोस्ती हुआ था विदेशी महिला के द्वारा 40,000 अमेरिकन डॉलर का गिफ्ट भेजने तथा कस्टम ड्यूटी के नाम पर प्रार्थी से कुल 2.50,500 रू की धोखाधडी किये है की रिपोर्ट पर थाना सरकंडा में अपराध कमांक 169/2020 धारा 420, 34 भादवि कायम कर विवेचना में लिया गया । विवेचना के दौरान साइबर सेल के माध्यम से आरोपियो का पता तलाश किया गया तथा खाते में जमा किये गये रकम एवं खातो की जानकारी लिया गया । इसी दौरान पता चला कि प्रकरण के आरोपी दिल्ली तथा आस-पास के स्थानो पर है जिसकी सूचना तत्काल पुलिस अधीक्षक बिलासपुर प्रशांत अग्रवाल . अति0 पुलिस अधीक्षक (शहर) उमेश कश्यप, नगर पुलिस अधीक्षक (सरकंडा) निमिषा पाण्डेय को दी गई जिस पर अधिकारियो द्वारा आरोपीयो की धरपकड करने निर्देश प्राप्त हुये जिसके परिपालन मे साइबर सेल प्रभारी कलीम खान के नेतृत्व में थाना सरकंडा तथा साइबर की टीम आरोपियो का पता तलाश करने दिल्ली की ओर रवाना हुई थी। आरोपियो की पता तलाश के दौरान संदिग्ध मोबाईल नंबरो का लोकेशन तथा आरोपियो के ठिकानो के बारे में टीम द्वारा रूककर दस दिनो तक पता किया गया तथा लोकेशन के माध्यम से अलग -अलग टीम बनाकर टीम द्वारा सभी ठिकानो पर रेड किया गया जिसमें टीम द्वारा आगरा से एक नाईजीरियन आरोपी सहित 2आरोपियो को पकड़ने में सफलता प्राप्त हुई पकडे गये आरोपी सोनू वर्मा एवं नामडी डोनाल्ड मूल निवासी नाईजीरिया से पूछताछ करने पर आरोपियो ने अपना जुर्म स्वीकार करते हुए प्रार्थी के साथ फेसबुक में विदेशी का फर्जी आईडी बनाकर तथा गिफट में फारेन करेंसी भेजने तथा कस्टम ड्यूटी के नाम पर प्रार्थी के साथ धोखाधडी करना स्वीकार किये । प्रकरण में आरोपी सोनू वर्मा पिता श्यामलाल वर्मा उम्र 37 साल साकिन मेहरौली दिल्ली, नामडी डोनाल्ड पिता चुकवुनेलो उम्र 45 साल साकिन कृष्णा पार्क दिल्ली स्थायी पता हाउस नंबर 35 आइगोण्डा स्टेट नाईजीरिया को विधिवत् किया गया तथा न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

Share This Article