पुलिस अधीक्षक ने किया पुलिस स्मृति दिवस का आयोजन, बलिदान हुए जवानों को दी गई श्रद्धांजलि

राजेन्द्र देवांगन
2 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

कोरबा में वाणिज्य और उद्योग, श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन ने शहीदों को श्रद्धांजलि दी। शहीद पुलिस जवानों के परिजन उपस्थित रहे। जिला पुलिस अधीक्षक कोरबा सिद्धार्थ तिवारी भापुसे की ओर से पुलिस स्मृति दिवस पुलिस अधीक्षक कार्यालय कोरबा परिसर में आयोजित किया गया। इस अवसर पर अतिथियों ने जिले के उन सभी 12 शहीद जवानों को अपनी भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की, जिन्होंने देश के लिए अपने प्राणों की आहुति दी और अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया।

इस मौके पर शहीद स्मारक को फूल मालाओं से सजाया गया था। और पुलिस अधीक्षक महोदय के द्वारा सलामी पश्चात् पिछले एक वर्ष में शहीद हुए देश भर के 216 जवानों का नाम लेकर उन्हें याद किया गया। एवं परेड के द्वारा शोक शस्त्र कर सभी अतिथियों के द्वारा मौन धारित कर शहीदों को याद किया गया। पुलिस अधीक्षक कोरबा ने शहीद परेड के पश्चात शहीद परिवारजन से बात किये एवं समस्यायों को निराकरण करने सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया गया।
21 अक्टूबर को पूरे देश में पुलिस स्मृति दिवस मनाया जाता है, जिसे अमर जवान स्थल पर शहीद जवानों की याद में मनाया जाता है। यह दिन उन वीर जवानों की याद में मनाया जाता है जिन्होंने देश की रक्षा करते हुए अपने प्राणों की आहुति दे दी।

Share This Article