रायपुर एम्स में मरीज से बदसलूकी: पेशेंट बोला- मुझे डॉक्टर ने पीट दिया, पढ़े पूरी खबर

राजेन्द्र देवांगन
4 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

रायपुर एम्स में इलाज करवाने आए मरीज से बदसलूकी का मामला सामने आया है। मरीज ने डॉक्टर पर आरोप लगाया है कि डॉक्टर ने मारपीट की है । वही अस्पताल का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

पीडित की पत्नी ने आमानाका थाने में इसकी शिकायत की है। वही पुलिस की टीम भी इस मामले में जांच में जुट गई है। वही AIIMS के प्रबंधन ने इस घटना के जांच के आदेश दिए है। दरअसल यह मामला एम्स के प्लास्टिक सर्जरी विभाग की बताई का है।ऑपरेशन के बाद सर में दर्द होने की शिकायत की थी बिलासपुर निवासी कुशल खुश रैल इलाज करवाने के लिए एम्स अस्पताल आया था।

मरीज का दाहिने हाथ था लेकिन ऑपरेशन के बाद उसे असहनीय सर दर्द हो रहा था। जिसके बाद रात को जब डॉक्टर से राउंड में थे उनसे इस बारे में शिकायत की गई थी डॉक्टर ही भड़क गए। मरीज की पत्नी और मरीज का कहना है कि इतना कहने पर ही डॉक्टर ने दो धप्पड़ मार दिया और उनके साथ भी बदसलूकी की गई ।

पीडित की पत्नी ने की पुलिस से शिकायत इस घटना को लेकर मरीज की पत्नी प्रिया खुरशैल ने आमा नाका थाने में लिखत शिकायत की है। अपने शिकायत आवेदन में बताया कि उनके पति का गुरुवार को सुबह दाहिने हाथ का ऑपरेशन हुआ था। बाद जब रात 9:30 उन्हे होश आया तो उसके सर के लेफ्ट साइड में दर्द हो रहा था।मरीज की पत्नी ने बताया कि जब उन्होंने पति का सर देखा तो उस तरफ सूजन थी जैसे किसी ने मारा हो।

11 बजे जब राउंड में डॉक्टर आए तो उनसे पूछा गया तो ‘सर दर्द’ क्यों हो रहा है। ऐसा लग रहा है जैसे किसी ने मारा है उसी दौरान डॉक्टर ने कहा तुम्हारे कहने का मतलब क्या है ऑपरेशन थिएटर हम तुम्हें मार रहे थे क्या ।

यह कहते हुए डॉक्टर ने दो थप्पड़ मार दिया। पीडित का कहना है कि स्टाफ भी डॉक्टर का सपोर्ट कर रहा है ।पुलिस ने कहा कि मामले में जांच की जा रही आमानाका थाना प्रभारी ने दैनिक भास्कर को बताया कि इस मामले में शिकायत मिली है। जिसकी जांच की जा रही है। प्राथमिक तौर डॉक्टरों से इस मामले में पूछताछ की गई है तो उनका कहना है कि मरीज के दाहिने हाथ की नस टूट चूकी है।जिसका आपरेशन किया गया है।

लेकिन मार्फिन का इंजेक्शन देने के कारण मरीज के सर में दर्द है औऱ और हाथ में सेंसशन नही है। डॉक्टरों का कहना है मरीज को सोने कहा जा रहा था लेकिन वह नही सो रहा था थोड़ा तेज चिल्लाने के कारण वह मारपीट का आरोप लगा रहा है। वही पुलिस इस मामले में जांच कर रही है ।

सारे पहलुओं के जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी। एम्स ने दिए जांच के आदेश प्लास्टिक सर्जरी विभाग भर्ती पेंशेंट का वीडियों वायरल होने के बाद रायपुर AIIMS प्रबंधन ने इस मामले में जांच के आदेश दिए है। एम्स के निदेशक लेफ्टिनेंट जनरल अशोक जिंदाल ने मेडिकल सुपरिटेंडेंट (MS) को जांच की जिम्मेदारी सौंपी है।इस घटना के दौरान वहा मौजूद सारे लोगों की बयान लिए जाएंगे औऱ पूछताछ में जो तथ्य निकलेगा उसके बाद संबंधित डॉक्टर पर एक्शन लिया जा सकता है। वही घटना में CCTV फुटेज निकालकर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

Share This Article