बिलासपुर में आयोजित फोटो प्रदर्शनी देखने आज युवा, महिलाएं एवं शहर के नागरिक पहुंचे

राजेन्द्र देवांगन
2 Min Read

शासकीय योजनाओं की जानकारी मिलने का अच्छा स्रोत है जनसंपर्क विभाग की प्रदर्शनी
लोगों ने कहा प्रदर्शनी में दिखी विकास कार्यों की झलक
रिवर व्यू रोड पर रविवार को भी जारी रहेगी फोटो प्रदर्शनी
बिलासपुर 19 दिसंबर 2020। जनसंपर्क विभाग द्वारा आयोजित फोटो प्रदर्शनी देखने आज युवा, महिलाएं एवं शहर के नागरिक पहुंचे। अशोक नगर निवासी श्री सौरभ भुवाल ने कहा कि शासकीय योजनाओं की जानकारी मिलने का अच्छा स्रोत है जनसंपर्क विभाग की यह प्रदर्शनी। उन्होंने कहा कि शासन की सभी योजनाओं की जानकारी एक ही जगह पर मिलने से नागरिकों को समझने में आसानी होगी। श्री खोमलाल सिन्हा ने कहा कि शासन की योजना के प्रचार प्रसार के लिए लगाई गई यह प्रदर्शनी प्रशंसनीय है। इस प्रकार के आयोजनों से लोगों को सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी मिलती है।श्री कृष्ण सोनी ने कहा कि फोटो प्रदर्शनी में शासकीय योजनाओं के माध्यम से हो रहे विकास कार्यों की तस्वीरें संजोयी गई है जो बहुत अच्छी लगी। श्री आर. के. साहू ने कहा कि प्रचार सामग्री भी बहुत अच्छी है जिनमे सभी विभाग की उपलब्धियों को बताया गया है। उन्हें विचरमाला बहुत पसंद आयी। श्री प्रमोद सिंह ने कहा कि इन योजनाओ की जानकारी लेकरजरूरतमंद व्यक्ति लाभ भी उठा सकते हैं। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए यह आयोजन बहुत मददगार है। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा किए गए कार्यों को डॉक्यूमेंट्री फिल्म के जरिए बताया जा रहा है। विदित हो यह प्रदर्शनी रविवार को भी जारी रहेगी। नागरिक फोटो प्रदर्शनी का अवलोकन यहां आकर कर सकते हैं।

Share This Article