पहले प्रेम विवाह अब कुछ माह बाद ही युवती की संदिग्ध मौत,घर पर फंदे पर लटकता मिला शव

राजेन्द्र देवांगन
2 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

बिलासपुर। सीपत थाना क्षेत्र के मोहरा में युवती की हत्या कर उसके शव को फंदे से लटका दिया गया। मकान के बाहर से ताला लगा हुआ था। लड़की के परिजन जब मौके पर पहुंचे तो घटना का पता चला। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। युवती करीब एक माह पहले अपने प्रेमी के साथ भाग गई थी और शादी कर वहां रह रही थी। युवती का पति भी गायब है। घटना सीपत थाना क्षेत्र की है।
जानकारी के मुताबिक, तिफरा निवासी रेशमा वर्मा (18) करीब एक माह पहले अपने प्रेमी रोहित पटेल (22) के साथ भाग गई थी। बताया जा रहा है कि इसके बाद दोनों ने शादी कर ली और ग्राम मोहरा में मटियारी के पास स्थित मकान में रहने लगे। यह मकान भी रोहित पटेल का है। देर रात करीब 1 बजे रेशमा को तलाश करते हुए उसके परिजन मकान के बाहर पहुंचे। वहां दरवाजे पर ताला लगा हुआ था।

चेहरे पर खरोंच और मारपीट के निशान मिले
इस पर परिजनों ने खिड़की से झांककर देखा तो अंदर रेशमा का शव फंदे के सहारे लटका हुआ जमीन पर पड़ा था। चेहरे पर खरोंच के भी निशान मिले हैं। ऐसे में आशंका है कि युवती की हत्या करने के बाद उसके शव को लटकाया गया होगा। इस दौरान उसके साथ काफी मारपीट भी की गई। फिलहाल पुलिस ने युवती के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उसके पति की भी तलाश की जा रही है।

पहले से शादीशुदा और दो बच्चों का बाप है युवक
जांच के दौरान पता चला है कि देर शाम तक रेशमा का पति रोहित घर में ही था। उसके साथ उसके 4-5 दोस्त भी मौजूद थे। रोहित पहले से शादीशुदा है। उसके दो बच्चे भी हैं। पत्नी से उसका अक्सर झगड़ा होता रहता था। इसके चलते वह रोहित को छोड़कर चली गई है। करीब दो माह से बच्चों को अपने साथ लेकर मायके में रह रही है।

Share This Article