पीएम ने सीएम को दिया भरोसा: राज्य के विकास के लिए पूरी मदद करेगी सरकार

राजेन्द्र देवांगन
4 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को भरोसा दिलाया है कि वे राज्य के विकास में पूरी मदद करेंगे। उन्होंने राज्य में नक्सलियों के खिलाफ चलाए गए सफल आपरेशन की सराहना भी की।.सीएम ने मोदी को माओवाद के खिलाफ चल रहे ऑपरेशन व विकास कार्यों की प्रगति पर जानकारी दी।

उन्होंने नारायणपुर-दंतेवाड़ा जिले के नक्सल ऑपरेशन का जिक्र करते हुए बताया कि सुरक्षा बलों ने 31 नक्सलियों को मार गिराया है, जो राज्य में अब तक का सबसे बड़ा नक्सल ऑपरेशन है। मुख्यमंत्री ने छत्तीसगढ़ में चल रहे विकास कार्यों का ब्योरा भी प्रस्तुत किया।उन्होंने बताया राज्य सरकार सड़कों, स्कूलों, अस्पतालों और अन्य बुनियादी सुविधाओं के विकास पर विशेष ध्यान दे रही है।

रोजगार सृजन और ग्रामीण विकास के लिए भी विशेष प्रयास किए जा रहे हैं, ताकि नक्सल प्रभावित क्षेत्रों के लोग मुख्यधारा से जुड़ सकें। प्रधानमंत्री मोदी ने इस सफलता की प्रशंसा करते हुए कहा कि इससे न केवल राज्य में शांति बहाल हो रही है, बल्कि विकास की राह भी आसान हो रही है।बस्तर के युवाओं को कुशल बना रहेमुख्यमंत्री ने बताया कि राज्य सरकार बस्तर और आदिवासी अंचलों में युवाओं के कौशल उन्नयन के लिए विशेष योजनाएं चला रही है। इसके तहत युवाओं को विभिन्न तकनीकी और व्यावसायिक प्रशिक्षण दिए जा रहे हैं, जिससे वे उच्च शिक्षा प्राप्त कर रोजगार के बेहतर अवसर प्राप्त कर सकें।

यह राज्य के सामाजिक और आर्थिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।आय में हो रही वृद्धिसीएम ने बताया कि छत्तीसगढ़ में डिजिटल तकनीक और उन्नत कृषि विधियों का व्यापक प्रयोग हो रहा है। इससे किसानों की उत्पादकता और उनकी आय में वृद्धि हो रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि ये प्रयास प्रधानमंत्री के विकसित भारत 2047 के लक्ष्य के साथ मेल खाते हैं, और छत्तीसगढ़ इस दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।

शिक्षा में बड़ा बदलावसीएम ने बताया कि शिक्षा के क्षेत्र में भी राज्य ने बड़े बदलाव किए हैं। आदिवासी अंचलों में बच्चों को उनकी मातृभाषा में शिक्षा प्रदान की जा रही है, जिससे बच्चों की शैक्षणिक प्रगति में सुधार हो रहा है। तकनीकी शिक्षा पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है, ताकि राज्य के बच्चे आधुनिक तकनीकों में प्रशिक्षित हो सकें और भविष्य के लिए तैयार हो सकें।

नक्सली गोली छोड़कर करेंआत्मसमर्पण: सीएम सायमुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि हम प्रयास कर रहे हैं कि नक्सली गोली की भाषा छोड़कर आत्मसर्पमण करें और विकास की मुख्यधारा से जुड़े। उन्होंने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री को जनसेवा के 23 वर्ष पूरे करने पर बधाई दी। मुख्यमंत्री ने बताया कि 7 अक्टूबर 2001 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली थी। आज उनके मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री के कार्यकाल के 23 साल पूरे हुए हैं।

मुख्यमंत्री ने बताया कि छत्तीसगढ़ में मोदी की गारंटी पर तेजी से किये जा रहे कार्यों की जानकारी प्रधानमंत्री को दी।इसके साथ ही प्रदेश में डबल इंजन की सरकार द्वारा जनहित में चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी दी। साय ने केंद्रीय गृह मंत्री की अध्यक्षता में नक्सल प्रभावित राज्यों की बैठक के संबंध में भी बताया। उन्होंने कहा 9 महीने में लगातार नक्सल-आतंकवाद के खिलाफ लगातार कार्रवाई की गई।

Share This Article