अवैध शराब के साथ एक युवक गिरफ्तार: शराब बेचने के लिए कर रहा था ग्राहक की तलाश, आबकारी एक्ट में कार्यवाई

राजेन्द्र देवांगन
1 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

युवक पर आबकारी एक्ट पर एक्शन लिया गया है।राजधानी रायपुर में एक युवक अवैध तरीके से शराब बेचते गिरफ्तार हुआ है। आरोपी एक बोरी में शराब छिपाकर रखा था। जिसे बेचने के लिए बाजार में ग्राहक की तलाश कर रहा था। तभी पुलिस को भनक लग गई। युवक के खिलाफ आबकारी एक्ट में कार्रवाई की गई है।.पुलिस के मुताबिक, शनिवार को एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट की टीम को सूचना मिली के गुढ़ियारी थाना इलाके के कलिंग नगर पास एक युवक खड़ा है। उसने बोरी में शराब रखा हुआ है।

जिसे बेचने के लिए वह ग्राहक की तलाश कर रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम को मौके में पहुंची।बोरी में भरी थी बोतलेंपूछताछ में युवक ने अपना नाम दिप्पी बघेल बताया। उसके पास रखे बोरे की तलाशी लेने पर उसमें करीब 36 अंग्रेजी बोतल शराब रखी हुई मिली। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। युवक पर आबकारी एक्ट पर एक्शन लिया गया है।

Share This Article