30 नक्सली ढेर: जवानों को अबूझमाड़ में मिली बड़ी कामयाबी, अत्याधुनिक हथियारों से लैश 30 नक्सली हुए ढेर, मुख्यमंत्री ने थपथपायी पीठ

राजेन्द्र देवांगन
2 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

नारायणपुर नक्सल आपरेशंस में एक बार फिर जवानों को बड़ी कामयाबी मिली है। नारायणपुर के अबूझमाड़ में जवानों के साथ नक्सलियों की मुठभेड़ हुई है। इस मुठभेड़ में 30 नक्सलियों को मार गिराया गया है। इस मुठभेड़ में कोई भी जवान हताहत नहीं हुआ है। मुठभेड़ ओरछा थाना इलाके के नेंदुर और थुलथुली गांव के बीच जंगल में हुई है। इस दौरान शव और ऑटोमैटिक वेपन्स बरामद हुए। एक दिन पहले नारायणपुर और दंतेवाड़ा जिले से जवानों को नक्सल ऑपरेशन पर भेजा गया था।इलाके में सर्चिंग जारी है, माना जा रहा है कि कुछ और सफलता मिल सकती है। जानकारी के मुताबिक जिला नारायणपुर अबूझमाड़ के क्षेत्र में माओवादियो की उपस्थिति की सूचना प्राप्त हुई थी। जिसके बाद जवानों ने एक आपरेशंस लांच किया था। सर्चिंग अभियान पर जिला नारायणपुर और दंतेवाड़ा की संयुक्त पुलिस पार्टी गई थी। सर्चिंग के दौरान आज 1 बजे से लगातार पुलिस पार्टी और माओवादियों के बीच मुठभेड़ चल रही है। 30 नक्सली मुठभेड़ में मारे गए (शव बरामद)। AK 47, SLR सहित कई अन्य हथियार बरामद हुए हैं। मुठभेड़ में किसी भी जवान को चोट नहीं आयी है। सभी जवान सुरक्षित है। सर्च अभियान जारी है। पुलिस पार्टी के वापस लौटने के बाद ही और विस्तृत जानकारी मिल पायेगी।

इधर नक्सलियों की इस कामयाबी पर सीएम विष्णुदेव साय ने सोशल मीडिया हैंडल X पर लिखा है कि नारायणपुर-दंतेवाड़ा जिले के सीमावर्ती क्षेत्र में सुरक्षाबल के जवानों की नक्सलियों के साथ हुई मुठभेड़ में 14 नक्सलियों के मारे जाने की खबर है। जवानों को मिली यह बड़ी कामयाबी सराहनीय है। उनके हौसले और अदम्य साहस को नमन करता हूं।नक्सलवाद के खात्मे के लिए शुरू हुई हमारी लड़ाई अब अपने अंजाम तक पहुंचकर ही दम लेगी, इसके लिए हमारी डबल इंजन सरकार दृढ़ संकल्पित है। प्रदेश से नक्सलवाद का खात्मा ही हमारा लक्ष्य है।

मोहम्मद रज्जब बिलासपुर 9755114786

Share This Article