जुआ खेल रहे छह आरोपी गिरफ्तार, 21 हजार जब्त

राजेन्द्र देवांगन
1 Min Read
Advertisement

पुलिस ने 6 जुआरियों से 21 हजार रुपए व अन्य सामान जब्त किया है। पुलिस को मुखिबर से सूचना मिली कि अकलतरा क्षेत्र के पोडिदल्हा में कुछ लोग जुआ खेल रहे हैं। इस पर छापा मारकर कृष्ण कुमार धीवर निवासी पोडीदल्हा, लोमस बरेठ, सुजल कुमार दुबे और सूरज पाठक, उत्तम कुमार कुर्रे और सुंदर नर्मदा को जुआ खेलते पकड़ लिया गया।

उसके कब्जे से 21500 रुपए, 52 पत्ती तास, 5 मोबाइल कीमत और तीन बाइक कीमत जब्त की है।बलौदा में 4 जुआरी पकड़े गए बलौदा पुलिस और सायबर टीम की संयुक्त कार्रवाई में कटरा जंगल में छापा मारने पर आरोपी उपेंद्र राठौर निवासी चितरपारा जांजगीर, प्रेमचंद महंत निवासी दीपका अवधनगर कोरबा, समी उल्ला खान , मुकेश कुर्रे निवासी बिरगहनी थाना बलौदा जिला जांजगीर चांपा को जुआ खेलते पकड़ा। उसके कब्जे से नगदी रकम 31030 रुपए और 52 पत्ती तास, 2 मोबाइल, 4 बाइक को किया बरामद किया गया है।

Share This Article