लोहारीडीह हिंसा मामले में महिला आयोग ने लिया संज्ञान, DGP को लिखा पत्र, कल दुर्ग जेल पहुंचेगी अध्यक्ष किरणमयी नायक

राजेन्द्र देवांगन
1 Min Read
Advertisement

रायपुर। छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले में स्थित लोहारीडीह हिंसा तथा दुर्ग जेल में बंद आरोपियों के साथ हुए दुर्व्यवहार के मामले में महिला आयोग ने स्वत: संज्ञान लिया है।

राज्य महिला आयोग ने पुलिस महानिदेशक को पत्र जारी कर जानकारी दी है कि जेल में बंद आरोपियों के साथ हुए दुर्व्यवहार मामले में महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. किरणमयी नायक कल शनिवार को जेल जाकर कवर्धा की महिलाओं से मुलाकात करेंगी।

बता दें कि जेल में बंद आरोपी प्रशांत साहू की मौत के बाद प्रदेश में एक तरफ सियासी पारा गर्म है तो वहीं प्रशासन पर कैदियों के साथ बर्बरता करने के आरोप लग रहे है।

वही सोशल मीडिया पर भी जेल में बंद लोहारीडीह हिंसा के कैदियों के साथ किये गए दुर्व्यवहार का वीडियो वायरल हो रहा है।

 

 

Share This Article