कवर्धा घटना पर छत्तीसगढ़ गृहमंत्री विजय शर्मा का बड़ा बयान, जानिए क्या कहां

राजेन्द्र देवांगन
2 Min Read
Advertisement

छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले के लोहारीडीह की घटना को लेकर डिप्टी सीएम और गृह मंत्री विजय शर्मा ने इसे दुखद बताते हुए कड़ी कार्रवाई की बात कही है। गृहमंत्री शर्मा ने कहा कि मध्यप्रदेश के बॉर्डर के उस पार लाश लटकी मिली है। लोहारीडीह के एक युवक की हत्या के शक में आगजनी की घटना हुई है, जिसमें जलकर एक व्यक्ति की मौत हुई है। इस मामले में कठोर कार्रवाई होनी चाहिए। घटना कैसे हुई, यह जांच का विषय है। जांच के बाद घटना की वजह साफ हो जाएगी। पहले घटना स्थल पर पुलिस बल कम था, तो कुछ परेशानी हुई थी। उसके बाद पुलिस के साथ कुछ कलेश हुआ उस वक्त SP वहां खुद मौजूद थे। मौके पर पुलिस बल बढ़ाया गया है। अभी मामला कंट्रोल में है। ऐसी घटना नहीं होनी चाहिए थी। फिलहाल सभी कंट्रोल में है। प्रभावित गांव में पुलिस बल तैनात हैं।

जांच के बाद दोषियों पर होगी कार्रवाई
गृहमंत्री ने कहा कि इस घटना को कैसे अंजाम दिया गया है, इसे लेकर कुछ कहना जल्दीबाजी होगा। जांच होने के बाद साफ हो जाएगा कि कौन जिम्मेदार है और कैसे अंजाम दिया गया है। पुलिस की रोल निष्पक्ष होना चाहिए। मुस्तैदी से पुलिस वहां गांव को कंट्रोल में लिया है। लोगों से आग्रह है कि शांति बनाए रखें। पुलिस को कार्रवाई करने में मदद करें। उन्होंने कहा कि लोहारीडीह शांतिप्रिय गांव है। यहां एक बार नहीं सौ बार से भी ज्यादा गया हूं। घर-घर के लोगों से पहचान है।

Share This Article