50 किलो गांजा जब्त, 3 आरोपी गिरफ्तार

राजेन्द्र देवांगन
1 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

रायपुर । अवैध कारोबार के खिलाफ रायपुर पुलिस को एक बार फिर से बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने 50 किलो गांजा पकड़ा है, साथ ही 3 आरोपियों को हिरासत में लिया है। मिली जानकारी के अनुसार, घटना देवेंद्र नगर थाना क्षेत्र का है।  जहां पुलिस ने देर रात ओडिशा पासिंग अर्टिगा कार को दबोचा है। पुलिस को आशंका है कि गांजा को ओडिशा से लाए थे और यहां खपाने की फिराक में थे। हैरानी की बात ये है कि पुलिस ने कार को देवेंद्र नगर थाना के पीछे ही पकड़ा है।

बताया जा रहा है कि कार जुबेस्ता अस्पताल के पास खड़ी थी। जिसका पासिंग नंबर ओडिशा का था। इस दौरान पुलिस को संदेह हुआ। जिसके बाद पुलिस ने कार की तलाशी ली। जिसमें 50 किलो गांजा मिला। पुलिस ने इसके साथ ही 3 आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर मामले की जांच कर रही है। फिलहाल इस बात की जानकारी सामने नहीं आई है कि गांजा किसके पास ले जा रहे थे।

Share This Article