डांस के दौरान हिंसा : गणेश चतुर्थी के दिन दो पक्षों में विवाद, डीजे पर डांस के दौरान हिंसा में तीन भाइयों की हत्या

राजेन्द्र देवांगन
4 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के भिलाई स्थित नंदिनी थाना क्षेत्र में एक बेहद दर्दनाक घटना घटी, जहां दो पक्षों के बीच हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। इस विवाद में तीन भाइयों की हत्या कर दी गई। घटना का कारण मामूली विवाद बताया जा रहा है, जो डीजे पर डांस के दौरान शुरू हुआ और देखते ही देखते भयावह हिंसा में बदल गया।

भिलाई। छत्तीसगढ़ के भिलाई स्थित नंदिनी थाना क्षेत्र में गणेश चतुर्थी के दिन एक हृदयविदारक घटना घटी, जब दो पक्षों के बीच हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। इस झगड़े में तीन भाइयों की निर्मम हत्या कर दी गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना का कारण डीजे पर डांस के दौरान शुरू हुआ मामूली विवाद बताया जा रहा है। लेकिन विवाद के एक दिन बाद हत्या जैसी त्रासदी में बदल गया।

विवाद दो दिन पहले उस वक्‍त शुरू हुआ जब भगवान गणेश की प्रतिमा लाते वक्‍त डीजे बजाया जा रहा था। उत्सव की खुशी में लोग डांस कर रहे थे, तभी दो पक्षों के बीच डांस को लेकर कहासुनी हो गई। इस कहासुनी ने जल्द ही उग्र रूप ले लिया, और दोनों पक्षों के लोग एक-दूसरे पर हमला करने लगे।

गणेश प्रतिमा की स्‍थापना फिर शुरू विवाद

जैसे-तैसे दोनों पक्षों के लोगों ने समझ-बुझाकर विवाद को शांत करा दिया। लेकिन शनिवार की रात पंडाल में गणेश प्रतिमा की स्‍थापना के दौरान एक बार फिर दोनों के बीच विवाद शुरू हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि बड़ी संख्‍या में एक पक्ष ने लोगों ने तीन भाइयों करन, वासु, राजेश पर लाठी-डंडे और हथियारों से हमला कर उनकी हत्या कर दी। इस घटना में एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया।

पुलिस ने घेराबंदी कर हमलावरों की तलाश की शुरू

घटना की सूचना मिलते ही नंदिनी थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित करने के लिए कड़ी कार्रवाई की। पुलिस ने इलाके की घेराबंदी कर हमलावरों की तलाश शुरू की और अब तक 11 संदिग्धों को हिरासत में लिया है। उनसे पूछताछ जारी है, और पुलिस घटना के सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

नंदिनी थाना की पुलिस ने घटना को लेकर कहा कि प्रारंभिक जांच में पता चला है कि विवाद डीजे पर डांस के दौरान शुरू हुआ था। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। हिरासत में लिए गए लोगों से पूछताछ के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

गांव में तनाव, अतिरिक्त पुलिस बल तैनात

घटना के बाद से गांव में तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है। इसे देखते हुए पुलिस ने इलाके में अतिरिक्त बल तैनात कर दिया है ताकि कानून-व्यवस्था बनी रहे। स्थानीय प्रशासन ने भी लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है और भरोसा दिलाया है कि दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा।

विवाद में घायल की हालत गंभीर

इस हिंसक झड़प में घायल व्यक्ति की हालत गंभीर बताई जा रही है, और उसका इलाज अस्पताल में जारी है। डॉक्टरों के अनुसार, उसकी हालत नाजुक बनी हुई है, और उसे विशेष देखरेख में रखा गया है।

Share This Article