विधानसभा अध्यक्ष एवं उप मुख्यमंत्री ने राजनांदगांव जिले की लखपति दीदीयों का लखपति प्रमाण पत्र प्रदाय कर किया सम्मानित

राजेन्द्र देवांगन
2 Min Read
Advertisement

रायपुर। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह तथा उप मुख्यमंत्री व जिले के प्रभारी मंत्री विजय शर्मा ने राजनांदगांव जिला कलेक्टोरेट सभाकक्ष में विभागीय योजनाओं की समीक्षा बैठक में राष्ट्रीय आजीविका मिशन बिहान अंतर्गत उत्कृष्ठ कार्य करने वाली जिले की लखपति दीदीयों का लखपति प्रमाण पत्र प्रदाय कर सम्मानित किया। ये महिलाएं, जिन्होंने स्वयं सहायता समूह के माध्यम से छोटे-छोटे व्यापार शुरू करके अपनी और अपने परिवार की आर्थिक स्थिति में सुधार किया है, उन्हें प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।

राजनांदगांव जिले के ग्राम पंचायत टेड़ेसरा में सीआरजीबी बैंक में कार्यरत बैंक मित्र कीर्ति यादव द्वारा महज 15 दिन में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा छोटे-छोटे व्यापार की शुरूआत की योजना प्रधानमंत्री मुद्रा स्वयं सिद्धा योजना के तहत जरूरतमंद 54 बिहान समूह सदस्यों को मुद्रा स्वयं सिद्धा ऋण का प्रकरण तैयार कर राशि का वितरण कराया है। जिससे समूह के सदस्य अपने स्वयं के छोटे-छोटे व्यापार प्रारम्भ कर सके साथ ही कीर्ति यादव स्वयं भी समूह से जुड़कर लखपति दीदी बन चुकी हैं, इसी प्रकार ग्राम पार्रीखुर्द की समूह सदस्य श्रीमती दिव्या निषाद एवं ग्राम तोरणकट्टा की चंद्रकला यादव ने बिहान समूह से जुड़कर अपने व अपने परिवार को गरीबी से ऊपर उठाकर आजीविका प्रारम्भ करते हुए अपने व अपने परिवार की वार्षिक आय एक लाख रूपए से अधिक करते हुए लखपति दीदी बन गई है। इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष तथा उप मुख्यमंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री को समूह की सदस्यों द्वारा समूह द्वारा निर्मित सामग्री कलेक्टर संजय अग्रवाल एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सुरूचि सिंह द्वारा भेंट किया गया।

Share This Article