कोयला घोटाला मामले में फरार आरोपी रजनीकांत गिरफ्तार…

राजेन्द्र देवांगन
1 Min Read
Advertisement

रायपुर । कोयला घोटाला में ईओडब्‍ल्‍यू एसीबी की टीम ने गुरुवार को रजनीकांत तिवारी को गिरफ्तार कर लिया है। तिवारी मामले में नामजद आरोपी है, अपराध दर्ज होने के बाद से वह लागतार फरार चल रहा था।

एसीबी के अफसरों ने बताया कि अवैध कोल लेवी प्रकरण अपराध कमांक-03/2024 धारा 120बी, 420, 384 भा.द.वि. तथा धारा 7, 7ए, एवं 12 भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम में आरोपी रजनीकांत तिवारी, पिता स्व. शशिभूषण तिवारी, उम्र-54 वर्ष, निवासी महासमुंद, जो लम्बे समय से फरार चल रहा था, की पतासाजी पर उसका आगरा में होना पता चलने पर उसे नोटिस देकर ब्यूरो मुख्यालय तलब किया गया। ब्यूरो मुख्यालय में उपस्थित होने पर उससे पूछताछ के पश्चात् 29 अगस्त को गिरफ्तार कर 30 अगस्त को विशेष न्यायालय रायपुर के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जिसे न्यायालय द्वारा 12 सितंबर तक पुलिस रिमाण्ड पर ब्यूरो को सौंपा गया है।

 

Share This Article