रेलवे ट्रैक पर गिरा पहाड़ी का हिस्सा, यातायात हुआ प्रभावित

राजेन्द्र देवांगन
3 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

उमरिया कटनी बिलासपुर रेल खंड के उमरिया जिले में मुदरिया घुनघुटी रेलवे स्टेशन के बीच मोर्चा फाटक के निकट पहाड़ी का एक हिस्सा रेलवे ट्रैक पर गिर जाने के कारण डाउन लाइन पर यातायात प्रभावित हो गया है। पिछली रात लगातार हुई बारिश के दौरान यह घटना हुई है। मोर्चा फाटक के निकट जंगल में स्थित पहाड़ी का हिस्सा आधी रात के बाद रेलवे ट्रैक पर गिर गया, जिसके कारण डाउनलाइन का यातायात प्रभावित हुआ।

कई ट्रेनें इस दुर्घटना के कारण रोकी
कटनी से बिलासपुर जाने वाली कई ट्रेनें इस दुर्घटना के कारण रोक दी गई। सुबह रेलवे ट्रैक को साफ करने का काम शुरू कर दिया गया जिसके बाद यातायात बहाल हो गया। रेलवे ट्रैक पर मलबा गिरने की सूचना अब ट्रैक से गुजर रही एक मालगाड़ी के चालक ने घुनघुटी और मुदरिया रेलवे स्टेशन को दी थी। इस सूचना की वजह से यातायात को रोक दिया गया जिसके कारण बड़ा हादसा होने से बच गया।

कई मकान गिरे
पिछली रात हुई लगातार बारिश के दौरान जिले के नदी नाले उफान पर हैं। लगातार वर्षा के दौरान जिले के कई हिस्से में मकान की गिरने की जानकारी भी सामने आई है। उमरिया जिले के करकेली जनपद क्षेत्र अंतर्गत तीन मकान गिरने की जानकारी सामने आई है।

मानपुर में एक मकान गिर गया है। पाली जनपद क्षेत्र में दो मकान गिरने की जानकारी सामने आ रही है। लगातार वर्षा के दौरान दो स्थानों पर बिजली भी गिरी है। हालांकि रात के समय बिजली गिरने से कोई नुकसान नहीं हुआ है

नौरोजाबाद-डिंडोरी मार्ग क्षतिग्रस्त, आवागमन बंद
डिडौंरी एसडीएम और नौरोजाबद तहसीलदार ने किया निरीक्षण, मरम्मत होने तक के लिए रास्ता बंदउमरिया, नौरोजाबाद। उमरिया जिले के नौरोजाबाद से होकर जाने वाला डिडौंरी का रास्ता चंगेरा से लेकर बटोंधा के बीच क्षतिग्रस्त हो गया है।

मार्ग के क्षतिग्रस्त होने के बाद इसे मरम्मत होने तक के लिए बंद कर दिया गया है। डिडौंरी एसडीएम रामबाबू देवांगन और उमरिया जिले के नौरोजाबद तहसीलदार अभयनंद शर्मा ने इस मार्ग का निरीक्षण किया और इसकी मरम्मत होने तक इस मार्ग को बंद करने के निर्देश दे दिए हैं।

Share This Article