केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के अधिकारियों एवं जवानों को सुकमा नगर पालिका की बहनों ने बांधी राखी

राजेन्द्र देवांगन
2 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

आज दिनांक 19/08/2024 को मुख्यालय/02 बटालियन, केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल सुकमा मे श्री रति कान्त बेहेरा कमाण्डेन्ट महोदय के निर्देशन में नगरपालिका सुकमा की  बहनो के द्वारा केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल के अधिकारी एवं जवानों के साथ रक्षाबंधन त्योहार का मनाया गया।

इस अवसर पर अधिकारी एवं जवानो द्वारा सुकमा की बहनो का स्वागत किया गया। इस अवसर पर अपने परिवार से दूर रहकर सुकमा जैसे घोर नक्सलग्रस्त क्षेत्र में अपनेे कर्तव्य का निर्वहन कर रहे जवानांे को प्रोत्साहित करने एवं परिवार की कमी दूर करने के लिए सुकमा की बहनो ने के.रि.पु.बल के जवानो का तिलक कर हाथो पर रक्षा सूत्र बांधा। 100 से भी अधिक जवानों ने इस रक्षाबंधन के त्योहार में भाग लिया। 02 बटालियन के अधिकारी एवं जवानों के द्वारा सभी बहनों को सुखमय जीवन के लिए आशीर्वाद दिया गया। साथ ही बहनों ने जवानों की लंबी उम्र की कामना की और साथ ही अपने कर्तव्य का निर्वहन करने की प्रार्थना की। इस शुभ अवसर पर श्री रति कान्त बेहेरा कमाण्डेन्ट, डॉ पंकज कुमार वरिश्ठ चिकित्सा अधिकारी (एस. जी.), श्री पवन कुमार द्वितीय कमान अधिकारी, श्री ज्ञानेश प्रताप सिंह सहा. कमा. एवं अधिनस्थ अधिकारी व जवान भी उपस्थित थे।

द्वितीय वाहिनी, के.रि.पु.बल ने सभी बहनो को उनके द्वारा की गई इस रचनात्मक पहल के लिए स्वागत किया एवं उनकी सुरक्षा का आश्वासन दिया गया और विश्वास दिलाया गया कि कभी भी किसी भी प्रकार की आवश्यकता होने पर उन सभी का 02 बटालियन में स्वागत है। इसके साथ ही उन्होने भविष्य मे इस परम्परा को बनाये रखने का आश्वासन दिया। सभी, ने उन सभी बहनों का आभार व्यक्त किया।

Share This Article