दुर्ग मे आज बीआईटी में संभाग स्तरीय संवाद कार्यक्रम

राजेन्द्र देवांगन
1 Min Read
Advertisement

दुर्ग । अमृतकाल छत्तीसगढ़ विजन 2047 अंतर्गत संभाग स्तरीय संवाद कार्यक्रम का आयोजन 11 अगस्त 2024 को पूर्वान्ह 11 बजे बीआईटी कॉलेज दुर्ग के ऑडिटोरियम में किया गया है। जिला प्रशासन द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम की मुख्य अतिथि उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा होंगे।

अध्यक्षता खाद्य मंत्री दयालदास बघेल करेंगे। सांसद विजय बघेल और संतोष पाण्डे तथा विधायक डोमन लाल कोरसेवाड़ा, ललित चंद्राकर,गजेंद्र यादव एवं रिकेश सेन विशिष्ट अतिथि के रूप में कार्यक्रम में शिरकत करेंगे।

कार्यक्रम के दौरान राज्य नीति आयोग टीम द्वारा अमृतकाल छत्तीसगढ़ विजन ञ्च2047 संबंधी प्रस्तुतिकरण किया जाएगा।

Share This Article