हाथी के पटकने से घायल महिला ने अस्पताल में तोड़ा दम,दंतैल ने मवेशियों के भी उखाड़े प्राण, बचने-बचाने सड़क पर भागते दिखे इंसान…

राजेन्द्र देवांगन
2 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

कोरबा छत्तीसगढ़ – जिले के कटघोरा वन मंडल अंतर्गत आने वाले हरदीबाजार थाना क्षेत्र के कोयला खदान प्रभावित ग्राम भिलाईबाजार, रलिया, खोडरी आदि गांव में एक भटके हुए दंतैल हाथी ने अलसुबह से आतंक मचा रखा है।

हाथी ने ग्राम रलिया में गायत्री राठौर 55 वर्ष को सूंड से उठाकर पटक दिया। मॉर्निंग वॉक पर निकली गायत्री हाथी की चपेट में आ गई थी जिसे उपचार हेतु कोरबा शहर के अस्पताल में भर्ती कराया गया था, यहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। इसकी खबर मिलते ही ग्रामीणों में शोक की लहर दौड़ पड़ी है। इधर हाथी के हमले से कुछ मवेशियों की भी जान गई है। इंसान और बेजुबानों की जान जाने से परिजनों, पशुपालकों, क्षेत्रवासियों में दहशत के साथ-साथ आक्रोश देखा जा रहा है।

अस्पताल में जिला पंचायत के पूर्व उपाध्यक्ष अजय जायसवाल भी परिजनों के साथ मौजूद हैं।उन्होंने बताया कि वन विभाग के प्रति ग्रामीणों में आक्रोश देखा जा रहा है। लोनर हाथी पंतोरा के जंगल की ओर से होते हुए रलिया से प्रवेश कर गया लेकिन वन अमले को इसकी भनक तक नहीं लगी। हाथी से बचने और बचाने के लिए ग्रामीणों में भाग दौड़ मची हुई है। उधर वन अमला और इधर ग्रामीण हाथी को खदेड़ने में लगे हुए हैं और गांव में भय का माहौल बना हुआ है।

Share This Article