राहुल गांधी का दावा: मेरे खिलाफ ED रेड की योजना, iam वेटिंग

राजेन्द्र देवांगन
2 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement



नई दिल्ली। कांग्रेस सांसद और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने दावा किया है कि उनके खिलाफ एनफोर्समेंट डायरेक्टोरेट (ED) रेड की योजना बनाई जा रही है। राहुल गांधी ने गुरुवार देर रात 1:52 बजे X (पूर्व में ट्विटर) पर पोस्ट कर यह जानकारी दी। राहुल गांधी ने अपने पोस्ट में लिखा कि संसद में दिए गए उनके “चक्रव्यूह भाषण” से कुछ लोग नाराज हैं। उन्होंने कहा कि ED के अंदरूनी सूत्रों ने उन्हें बताया कि उनके खिलाफ रेड की योजना बनाई जा रही है।”मैं ED अधिकारियों का बांहें फैलाकर इंतजार कर रहा हूं। चाय और बिस्किट मेरी तरफ से।”

    – 29 जुलाई को संसद में बजट 2024-25 पर अपने भाषण के दौरान राहुल गांधी ने बजट की तुलना महाभारत के चक्रव्यूह से की।
    – उन्होंने कहा कि छह लोगों का एक ग्रुप देश को चक्रव्यूह में फंसा रहा है।
    – ये छह लोग हैं: नरेंद्र मोदी, अमित शाह, मोहन भागवत, अजित डोभाल, अडाणी और अंबानी।
    – राहुल ने कहा, “हजारों साल पहले कुरुक्षेत्र में अभिमन्यु को चक्रव्यूह में फंसाकर छह लोगों ने मारा था।”
    – चक्रव्यूह का दूसरा नाम ‘पद्मव्यूह’ है, जो कमल के फूल के आकार में होता है। इसके अंदर डर और हिंसा होती है।
    – 21वीं सदी में एक नया ‘चक्रव्यूह’ तैयार हुआ है, जो कमल के फूल के रूप में है और इसका चिह्न प्रधानमंत्री अपने सीने पर लगाते हैं।
    – उन्होंने कहा, “अभिमन्यु के साथ जो किया गया, वह आज भारत के साथ किया जा रहा है। देश के किसान, मजदूर और नौजवान डरे हुए हैं।”
राहुल गांधी के इस बयान से राजनीतिक हलकों में हलचल मच गई है। ED की प्रतिक्रिया का इंतजार है और देखना होगा कि आगे क्या कदम उठाए जाते हैं।

Share This Article