Jammu Kashmir News:’ड्यूटी करने कश्मीर आते हैं जवान, ताबूत में वापस जाते हैं जवान..महबूबा मुफ्ती ने मोदी सरकार पर बोला हमला ..!

राजेन्द्र देवांगन
2 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Jammu Kashmir News:’ड्यूटी करने कश्मीर आते हैं जवान, ताबूत में वापस जाते हैं जवान..महबूबा मुफ्ती ने मोदी सरकार पर बोला हमला ..!
जम्मू-कश्मीर :-डोडा में चार जवानों की शहादत के बाद जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने मोदी सरकार पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने मीडिया से बातचीत में कहा कि देश भर से जवान कश्मीर में अपनी ड्यूटी के लिए आते हैं, लेकिन ताबूतों में वापस जाते हैं। अगर आप कहते हैं कि घाटी में आतंकवाद खत्म हो गया है, तो इसके लिए कौन ज़िम्मेदार है?

महबूबा मुफ्ती ने आगे कहा कि जम्मू में क्या हो रहा है? जम्मू में इतने लोग क्यों मारे जा रहे हैं। इसका नोटिस होम मिनिस्टर को लेना चाहिए…डिफेंस मिनिस्टर को लेना चाहिए। पिछले 32 महीनों में, खासकर जब से ये डीजीपी नियुक्त हुए हैं, सबसे ज़्यादा जवान शहीद हुए हैं।

उन्होंने कहा कि बॉर्डर पर हमारे कश्मीरी नहीं, हैं, मुसलमान नहीं हैं, न हमारे पत्रकार हैं, न व्यापारी है, आप लोग ही सीमा की सुरक्षा करते हो…तो घुसपैठ रोकने की ज़िम्मेदारी किसकी है? क्या यह क्षेत्रीय दलों की ज़िम्मेदारी है?… आपका नैरेटिव 6 साल से चल रहा है, आपको क्या हासिल हुआ? आपको उत्तरी कश्मीर में बड़ा झटका लगा है।

Share This Article