दिल्ली एयरपोर्ट पर बम की धमकी, ईमेल से मिला था मैसेज; दुबई जा रही थी फ्लाइट

राजेन्द्र देवांगन
1 Min Read
Advertisement

दिल्ली। दिल्ली हवाई अड्डा पर दुबई जाने वाली फ्लाइट में बम होने की सूचना से हड़कंप मच गया। सुबह 9.35 आईजीआई एयरपोर्ट के डायल कार्यालय में एक ईमेल भेजकर दिल्ली से दुबई जाने वाली फ्लाइट में बम होने की धमकी दी गई थी।

सूचना के बाद एयरपोर्ट पर अलर्ट जारी किया गया। सुरक्षा एजेंसी और बम निरोधक दस्ता ने विमान की तलाशी ली। तलाशी के दौरान कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली। पुलिस मामला दर्ज कर मेल भेजने वाले की पहचान करने में जुट गई है।

Share This Article