उड़ गया कांग्रेस का पंडाल, ज्योत्सना महंत के कार्यक्रम में आंधी-तूफान ने मचा दी तबाही, कार्यक्रम खत्म कर भागे नेता

राजेन्द्र देवांगन
1 Min Read
Advertisement

पेण्ड्रा 15 जून 2024। सांसद के आभार कार्यक्रम में मौसम ने आज खूब तहलका मचाया। आंधी तूफान से टेंट उड़ गया, तो कुर्सियां भी फुटबॉल की भांति इधर उधर लोटने लगा। दरअसल आज पेंड्रा में ज्योत्सना महंत के सांसद चुने जाने पर आभार कार्यक्रम था। कार्यक्रम में नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत, सांसद ज्योत्सना महंत, पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल, पूर्व विधायक केके ध्रुव, पूर्व विधायक शैलेश पांडे ,पूर्व विधायक विनय जायसवाल सहित कई दिग्गज नेता मौजूद थे।

 

संबोधन का कार्यक्रम मंच पर चल रहा था, इसी दौरान अचानक से मौसम बदल गया। आंधी-तूफान से लोग इधर उधर भागने लगे। इसी बीच पंडाल का बड़ा सा हिस्सा उड़ गया। अचानक आई बारिश और तेज हवाओं से पंडाल उड़ गया। कोरबा लोकसभा में जीत दर्ज करने के बाद आभार कार्यक्रम के दौरान ही बारिश भी शुरू हो गयी है। मरवाही के कोदवाही गाव में चल रहे कार्यक्रम के दौरान अचानक मौसम बदलने के बाद बारिश और आंधी के चलते मंच गिर गया। इधर मौसम की बेरुखी देख जल्दी से कार्यक्रम को खत्म कर दिया गया है।

Share This Article