पिथौरा में फैंसी स्टोर्स संचालक के घर आयकर विभाग ने मारा छापा, 24 घंटे से कर रही है दस्तावेज की पड़ताल

राजेन्द्र देवांगन
1 Min Read
Advertisement

महासमुंद। आयकर विभाग की टीम ने महासमुंद जिले के पिथौरा में फैंसी स्टोर्स संचालक के घर पर छापा मारा है. आयकर विभाग की टीम 24 घंटे से दस्तावेजों की पड़ताल कर रही है.

आयकर विभाग की 12 सदस्यों की टीम चार वाहनों में श्रृंगारिका फैंसी स्टोर्स के संचालक आनंद अग्रवाल के घर पर पहुंची . पूर्व में भी पुलिस अधीक्षक के आदेश पर आनंद अग्रवाल के घर छापा मारा गया था, तब साइबर क्राइम की टीम ने दस्तावेजों को खंगाल था.

Share This Article