29 जून से शुरू होगी अमरनाथ यात्रा ,सुरक्षा बलों को अमरनाथ तीर्थयात्रियों के लिए निगरानी बढ़ाने के निर्देश

राजेन्द्र देवांगन
1 Min Read
Advertisement

जम्मू। जम्मू-कश्मीर में इस महीने के अंत में शुरू होने वाली वार्षिक अमरनाथ यात्रा से पहले केंद्र शासित प्रदेश के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक विजय कुमार ने बृहस्पतिवार को सुरक्षा बलों को मौजूदा सुरक्षा ढांचे को मजबूत करने, निगरानी रणनीति में सुधार करने और यात्रा मार्ग पर कर्मियों की तैनाती बढ़ाने का निर्देश दिया। कुमार ने संभावित आतंकी खतरे की पहचान कर उसे बेअसर करने के लिए यात्रा मार्गों पर विध्वंसक गतिविधि रोधी टीमों को तैनात करके संभावित जोखिमों को कम करने का भी निर्देश दिया।

अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (कानून-व्यवस्था) कुमार ने यहां कश्मीर पुलिस नियंत्रण कक्ष में पुलिस, सेना, केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (सीएपीएफ) और अन्य एजेंसियों के अधिकारियों के साथ एक संयुक्त बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में 29 जून से शुरू होने वाली यात्रा के सुरक्षित और सुचारू संचालन के लिए अपनाए जाने वाले समग्र सुरक्षा प्रबंधों के बारे में विस्तृत चर्चा की गई।

Share This Article