माता के भक्तों के लिए अच्छी खबर,वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड जून से शुरू करेगा जम्मू-सांझी छत हेलीकॉप्टर सेवा

राजेन्द्र देवांगन
1 Min Read
Advertisement

जम्मू। माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड जम्मू-कश्मीर के कटड़ा में स्थित श्री माता वैष्णो देवी के कम अवधि में विशेष दर्शन के इच्छुक तीर्थयात्रियों की सुविधा के लिए आगामी जून से जम्मू से सांझी छत तक हेलीकॉप्टर सेवा शुरू करेगा।

माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड के सूत्रों ने बताया कि एक दिन में भवन के दर्शन करने वाले तीर्थयात्रियों के लिए जम्मू से सांझी छत तक हेलीकॉप्टर सेवा शुरू की जाएगी। अगर सब कुछ प्रस्तावित कार्यक्रम के मुताबिक रहा तो जून के पहले पखवाड़े में हैलीकॉप्टर सेवा उपलब्ध हो जाएगी। सुविधा का लाभ उठाने वाले तीर्थयात्रियों को भवन से 2.5 किलोमीटर दूर पंछी हेलीपैड पर छोड़ा जाएगा। इसके साथ ही उन्हें विशेष दर्शन की सुविधा भी प्रदान की जाएगी।

Share This Article