जानिए क्यों : आज नहीं आएगी महतारी वंदन योजना की तीसरी किस्त

राजेन्द्र देवांगन
1 Min Read
Advertisement

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार की महतारी वंदन योजना की तीसरी किस्त का इंतजार कर रही महिलाओं के लिए एक जरूरी खबर है. आज मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय 70 लाख 12 हजार से अधिक महिलाओं के खाते में करीब 655 करोड़ रुपये ट्रांसफर करने वाले थे और इसकी तैयारी भी पूरी कर ली गई थी.

मगर इस बीच सीएम विष्णुदेव साय ने वितरण किये जाने वाले राशि को लेकर बड़ा अपडेट दिया है. उन्होंने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि महतारी वंदन योजना की तीसरी किस्त की राशि आज जारी नहीं होगी. महिलाओं के खाते में पैसे कल ट्रांसफर किये जाएंगे.

Share This Article