केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से वापस लौटे सोनमणि बोरा को मिली पोस्टिंग,अब इस विभाग की संभालेंगे जिम्मेदारी

राजेन्द्र देवांगन
1 Min Read
Advertisement

रायपुर। राज्य सरकार ने प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा की पोस्टिंग कर दी है। केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से वापस लौटे बोरा ने पहले सप्ताह में ज्वाइनिंग दी थी। उसके बाद राज्य शासन ने आयोग से अनुमति लेकर आज पोस्टिंग कर दी है। बोरा प्रमुख सचिव आदिम जाति कल्याण होंगे। इस विभाग के मंत्री केदार कश्यप हैं। अब तक नरेंद्र दुग्गा सचिव के रूप में जिम्मेदारी संभाल रहे थे।

 

 

 

Share This Article