मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बिलासपुर आगमन पर निकाली गई बुलडोजर रैली…बाबा का ऐसे हुआ स्वागत

राजेन्द्र देवांगन
1 Min Read
Advertisement

बिलासपुर : हिंदुत्व तिलक और बुलडोजर बाबा की उपाधि से सम्मानित उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बिलासपुर आगमन के पूर्व रविवार को सुबह बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला के सरकंडा लोधी पर विधायक कार्यालय से बुलडोजर रैली निकालकर प्रदर्शन किया गया इस अनोखे बुलडोजर रैली को देखने लोगों में कौतूहल बना रहा. बुलडोजर रैली नेहरू चौक राजेंद्र नगर विधायक अमर अग्रवाल के निवास से होते हुए सत्यम चौक तालापारा व्यापार विहार मैग्नेटो मॉल लिंक रोड तार बहार गांधी चौक दयालबंद पुलिया से लिंगियाडीह चिंगराजपारा अपोलो हॉस्पिटल से होते हुए सभा स्थल पहुंची।

शहर में पहली बार इस अनोखे बुलडोजर रैली को देखने शहर वासियों में उत्सुकता दिखी लोग सड़क पर खड़े होकर बुलडोजर रैली को देखते खड़े रहे.

Share This Article