अशोका बिरयानी होटल में बड़ा हादसा, दो कर्मचारियों की हुई मौत

राजेन्द्र देवांगन
2 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

रायपुर। तेलीबांधा थाना इलाके के रायपुर-महासमुंद हाइवे पर स्थित अशोका बिरयानी होटल में बड़ा हादसा सामने आया हैं। यहाँ काम करने वाले दो कर्मचारियों की गटर में दम घुटने से दर्दनाक मौत हो गई हैं। (Two employees died in Ashoka Biryani)

जानकारी के अनुसार, दोनों गटर की सफाई करने भीतर दाखिल हुए थे लेकिन फिर बाहर नहीं आए। कड़ी मशक्कत के बाद रेस्क्यू करते हुए दोनों को जब बाहर निकाला गया तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। रेस्क्यू के बाद उन्हें आनन-फानन में अस्पताल ले जाया गया जहाँ डॉक्टर्स ने परीक्षण के बाद दोनों को मृत घोषित कर दिया।

मृतक का नाम 19 वर्षीय डेविड साहू पिता यशवंत राम, खामहरिया जिला धमतरी निवासी है। दूसरा मृतक युवक नाम 30 वर्षीय नीलकुमार पटेल पिता जगदीश पटेल, खुटादरहा जांजगीर का रहने वाला था।

पुलिस ने बताया कि, दोनों कर्मचारियों को बदहवास हालत में वी केयर हॉस्पिटल भेजा गया। यहां डॉक्टरों ने जांच के बाद दोनों को मृत घोषित कर दिया।

वहीं इस मामले को लेकर एडिशनल एसपी सिटी लखन पटले ने बताया कि अशोका बिरयानी होटल के 2 कर्मचारियों की गटर साफ करने के दौरान मौत हुई है। इस मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है और आगे जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।

Share This Article