प्रियंका गांधी ने कहा- कांग्रेस देगी रोजगार की गारंटी, केंद्र में खाली 30 लाख पदों पर करेंगे भर्तिया..!

राजेन्द्र देवांगन
2 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

प्रियंका गांधी ने कहा- कांग्रेस देगी रोजगार की गारंटी, केंद्र में खाली 30 लाख पदों पर करेंगे भर्तिया..!
एएनआई, हरिद्वार। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने उत्तराखंड के हरिद्वार में कांग्रेस के प्रत्याशी के पक्ष में चुनाव प्रचार किया। इस दौरान उन्होंने भाजपा पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि केंद्र में 30 लाख पद के खाली हैं, लेकिन उन पर भर्तियां नहीं होती हैं। उन्होंने जीएसटी व नोटबंदी को लेकर भाजपा पर हमला बोला।
प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा कि आप राष्ट्र निर्माता हैं, जब मैं नेताओं के भाषण सुनती हूं, तो जिन मुद्दों पर वे बात करते हैं, उनका लोगों के जीवन से कोई लेना-देना नहीं है। वे आपको गुमराह करने की कोशिश करते हैं। इस चुनाव में आपका भविष्य तय करने जा रहा है, इसलिए अपने मुद्दों को प्राथमिकता दें।
प्रियंका गांधी ने कहा कि भाजपा हर बड़े बिजनेसमैन से चंदा लिया है। वैक्सीन बनाने वाली कंपनियों से भी चंदा लिया। नोटबंदी कर आम लोगों व छोटे व्यवसायियों का नुकसान कर दिया। उसके बाद जीएसटी कर छोटे व्यवसायियों को बिल्कुल खत्म कर दिया है। जीएसटी की वजह से किसानों को बहुत नुकसान हुआ है। खेती से जुड़ी हर चीज मंहगी हो गई है, जिससे किसानों की आय कम हो गई है। किसान खुद नहीं कमा पा रहा है, इसलिए दूसरों को रोजगार भी नहीं दे पा रहा है।
कांग्रेस ने रोजगार की गारंटी दी। हमारी जिन-जिन प्रदेशों में सरकार आई, हमने वहां सरकारी भर्तियां कीं। हम जानते हैं कि प्रदेशों में लाखों सरकारी पद खाली हैं। आज भी केंद्र की सरकार में 30 लाख पद खाली हैं। देश में करोड़ों बेरोजगार बच्चे हैं, उनको रोजगार क्यों नहीं दिया जा रहा है।

Share This Article