देश इस वक्त निर्णायक मोड़ पर खड़ा है…’, राहुल गांधी का बीजेपी पर निशाना, बोले- भाजपा मतलब बेरोजगारी पक्की..!

राजेन्द्र देवांगन
5 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

देश इस वक्त निर्णायक मोड़ पर खड़ा है…’, राहुल गांधी का बीजेपी पर निशाना, बोले- भाजपा मतलब बेरोजगारी पक्की..!
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने अपने एक्स हैंडल पर लोकसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस के वादों से जुड़ी एक पोस्ट की है। जिसमें वह इंडिया गठबंधन और बीजेपी के बीच फर्क को बताते हुए लिख रहे हैं कि ‘हर वर्ग को ‘देश बनाने’ और ‘देश बिगाड़ने’ वालों के बीच का फर्क पहचानना होगा’, राहुल गांधी ने वायनाड लोकसभा सीट से नामांकन कर दिया है और वह फिलहाल देशभर कांग्रेस के उम्मीदवारों के लिए वोट मांग रहे हैं।
राहुल गांधी ने दी कांग्रेस के मेनिफेस्टो की झलक
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सोशल साइट एक्स पर लिखा–कांग्रेस और INDIA का मतलब युवाओं की पहली नौकरी पक्की, किसानों को MSP की गारंटी, हर गरीब महिला लखपति, श्रमिक को न्यूनतम 400 रू प्रतिदिन, जातिगत गिनती और आर्थिक सर्वे, सुरक्षित संविधान और नागरिक के अधिकार होगी।’
उन्होंने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा–‘जबकि भाजपा का मतलब बेरोज़गारी पक्की, किसानों पर कर्ज़ का बोझ,असुरक्षित और अधिकार विहीन महिलाएं, मजबूर और बेबस मज़दूर, वंचितों के साथ भेदभाव और शोषण, तानाशाही और दिखावे का लोकतंत्र होगा।’
कांग्रेस नेता ने ये दो फर्क बताकर लिखा–आपका भविष्य आपके हाथों में है, सोचिए, समझिए और सही फैसला कीजिए।’
राहुल गांधी वायनाड से मैदान में
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने लोकसभा चुनाव-2019 में दो सीटों से चुनाव लड़ा था। एक वायनाड और दूसरी अमेठी थी। इस बार वह सिर्फ वायनाड से मैदान में थे।
पिछली बार वह अमेठी से हार गए थे लेकिन वायनाड लोकसभा से बड़ी जीत मिली थी। राहुल गांधी को कुल 706367 वोट मिले थे वहीं भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के उम्मीदवार पी पी सुनीर कुल 274597 वोटों के साथ दूसरे स्थान पर रहे थे। राहुल गांधी ने उन्हें 431770 वोटों के बड़े अंतर से हराया था। लेकिन इस बार मामला थोड़ा अलग है।
क्या कांग्रेस को ऐसे ही संजीवनी देंगे राहुल गांधी? 24 घंटे में 3 बड़े नेताओं ने छोड़ी पार्टी; जानिए किसने क्या लगाए आरोप
CPI ने इस बार अपनी वरिष्ठ नेता एनी राजा को राहुल गांधी के सामने उतार दिया है। अगर 2014 के लोकसभा चुनाव पर नज़र डालें तो इस सीट पर जीत तो कांग्रेस ने हासिल की थी लेकिन CPI को 356165 वोट मिले थे।

Rahul Gandhi

@RahulGandhi

·

Follow

देश इस वक्त निर्णायक मोड़ पर खड़ा है! हर वर्ग को ‘देश बनाने’ और ‘देश बिगाड़ने’ वालों के बीच का फर्क पहचानना होगा। कांग्रेस और INDIA मतलब: – युवाओं की पहली नौकरी पक्की – किसानों को MSP की गारंटी – हर गरीब महिला लखपति – श्रमिक को न्यूनतम 400 रू प्रतिदिन – जातिगत गिनती और… Show more

Rahul Gandhi

@RahulGandhi

·Follow

देश इस वक्त निर्णायक मोड़ पर खड़ा है! हर वर्ग को ‘देश बनाने’ और ‘देश बिगाड़ने’ वालों के बीच का फर्क पहचानना होगा। कांग्रेस और INDIA मतलब: – युवाओं की पहली नौकरी पक्की – किसानों को MSP की गारंटी – हर गरीब महिला लखपति – श्रमिक को न्यूनतम 400 रू प्रतिदिन – जातिगत गिनती और… Show more

3:12 PM · Apr 4, 2024


राहुल गांधी वायनाड से मैदान में
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने लोकसभा चुनाव-2019 में दो सीटों से चुनाव लड़ा था। एक वायनाड और दूसरी अमेठी थी। इस बार वह सिर्फ वायनाड से मैदान में थे।
पिछली बार वह अमेठी से हार गए थे लेकिन वायनाड लोकसभा से बड़ी जीत मिली थी। राहुल गांधी को कुल 706367 वोट मिले थे वहीं भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के उम्मीदवार पी पी सुनीर कुल 274597 वोटों के साथ दूसरे स्थान पर रहे थे। राहुल गांधी ने उन्हें 431770 वोटों के बड़े अंतर से हराया था। लेकिन इस बार मामला थोड़ा अलग है।
क्या कांग्रेस को ऐसे ही संजीवनी देंगे राहुल गांधी? 24 घंटे में 3 बड़े नेताओं ने छोड़ी पार्टी; जानिए किसने क्या लगाए आरोप
CPI ने इस बार अपनी वरिष्ठ नेता एनी राजा को राहुल गांधी के सामने उतार दिया है। अगर 2014 के लोकसभा चुनाव पर नज़र डालें तो इस सीट पर जीत तो कांग्रेस ने हासिल की थी लेकिन CPI को 356165 वोट मिले थे।

Share This Article