बिलासपुर पुलिस ने मनाया होली, जिले के कप्तान सहित सभी अधिकारियों और पुलिसकर्मियों ने खूब उड़ाए रंग

राजेन्द्र देवांगन
2 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

ज़िला बिलासपुर पुलिस द्वारा किया गया होली मिलन का आयोजन

पुलिस अधीक्षक श्री रजनेश सिंह ने ज़िला पुलिस के सभी अधिकारी कर्मचारियों को होली पर्व एवं अच्छी ड्यूटी के लिए दी शुभकामनाएँ

जिला पुलिस बिलासपुर के अधिकारी एवं कर्मचारियों के द्वारा होली पर्व के दौरान क़ानून/सुरक्षा व्यवस्था को लगन एवं मेहनत से ड्यूटी कर शांतिपूर्वक सम्पन्न कराया गया। होली पर्व के दूसरे दिन दिनांक 26/3/24 को पुलिस ऑफ़िसर्स मेस ,पुलिस लाइन, समस्त थाना चौकी में पुलिस होली हर्षोल्लास से मनाया गया, जिसमें श्री रजनेश सिंह (भापुसे) पुलिस अधीक्षक ज़िला बिलासपुर ने सभी पुलिस अधिकारी कर्मचारी एवं पुलिस परिवार को होली की शुभकामनाएँ दी। अधिकारियों एवं पुलिस स्टाफ के द्वारा एक दूसरे को रंग गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं और बधाई देकर ख़ुशी मनाये।
इस दौरान श्री उमेश कश्यप अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर)बिलासपुर, श्रीमति अर्चना झा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) बिलासपुर,श्री अनुज कुमार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) बिलासपुर, श्री नीरज चंद्राकर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात बिलासपुर, सुश्री पूजा कुमार भापूसे नगर पुलिस अधीक्षक कोतवाली, श्री उमेश प्रसाद गुप्ता अधीक्षक सिविल लाइन , श्री निमितेश सिंह नगर पुलिस अधीक्षक चकरभाठा , श्री सिद्धार्थ बघेल नगर पुलिस अधीक्षक सरकंडा, उप पुलिस अधीक्षक यातायात श्री संजय साहू , श्री उदयन बेहार उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय, श्री डी आर टंडन उप पुलिस अधीक्षक अजाक, सुश्री अनीता प्रभा मिंज उप पुलिस अधीक्षक iucaw , श्री अजय कुमार आईपीएस प्रशिक्षु उप पुलिस अधीक्षक , श्रीमती मंजुलता केरकेट्टा उप पुलिस अधीक्षक पुलिस लाइन, प्रशिक्षु उप पुलिस अधीक्षक श्री रोशन आहूजा, सहित शहर के थाना चौकी प्रभारी एवं अन्य अराजपत्रित अधिकारी/ कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

Share This Article